Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Jodo Yatra: बुलंदशहर में बोले नसीमुद्दीन सिद्दीकी, BJP तोड़ने का काम कर रही, कांग्रेस बढ़ा रही भाईचारा

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Thu, 29 Dec 2022 09:48 AM (IST)

    Bulandshahr News यूपी में तीन जनवरी को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आएगी। राहुल गांधी तीन दिन तक यूपी में रहेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दी यात्रा की जानकारी। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर देश में नफरत फैलाने के आरोप लगाए।

    Hero Image
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की जानकारी देते नसीमुद्दीन सिद्दीकी।

    बुलंदशहर, जागरण टीम। कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक नहीं बल्कि देश को जोड़ने वाली यात्रा है। भाजपा देश को संप्रदाय, हिंदू- मुस्लिम व मंदिर-मस्जिद के नाम पर तोड़ने का काम कर रही है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नफरत को जड़ से उखाड़ने और सद्भावना व भाईचारा बढ़ा कर देश को जोड़ने का काम कर रही है। यात्रा में भागीदारी के लिए अन्य दलों का भी न्यौता भेजा गया है। प्रदेश में भी भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को प्रवेश करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन जनवरी को यूपी पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा

    कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस जिला कार्यालय पर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लेकर पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में तीन जनवरी को पहुंचेगी। दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को राष्ट्रीय ध्वज सौंपेंगे। भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश के गाजियाबाद, बागपत और शामली से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी।

    ये भी पढ़ें...

    Agra News: एक्सप्रेस-वे के पास युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन घंटे तक आरोपित लूटते रहे अस्मत

    ये भी पढ़ें...

    ShriKrishna Janambhoomi Case: केशवदेव मंदिर की भव्यता के कायल थे विदेशी यात्री, ऊंचाई और भव्यता से थे प्रभावित

    भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा समर्थन

    नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में जो सामाजिक समरसता पर वर्तमान सरकार ने चोट की है। लोगों के बीच में विभाजन और भेद पैदा किया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस विभाजन और भेद को समाप्त करके व्यक्ति से व्यक्ति को जोड़ने की यात्रा है। जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक बखूबी प्यार और मोहब्बत का संदेश देते हुए सफलता के साथ आगे बढ़ रही है।

    भारत जोड़ो यात्रा को जनसमूह का अपार समर्थन मिल रहा है। यात्रा को सभी धर्म-वर्ग का समर्थन मिल रहा है। अन्य दलों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। इस दौरान बुलंदशहर प्रभारी डा. शोएब, जिलाध्यक्ष राकेश भाटी, नगर अध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि, जियाउर्रहमान, पूनम पंडित मौजूद रहे। 

    comedy show banner
    comedy show banner