Ganga Expressway पर नीलगाय के सामने आने से अनियंत्रित होकर खाई में पलटी EO की गाड़ी
Ganga Expressway Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं के निकट नीलगाय के सामने आने से स्याना नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

संवाद सहयोगी, स्याना (बुलंदशहर)। गंगा-एक्सप्रेसवे पर बदायूं के निकट मार्ग पर नीलगाय आने से नगर पालिका स्याना के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गनीमत रही की गाड़ी में सवार अधिशासी अधिकारी सहित चालक बाल-बाल बच गए।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि वह सोमवार को नगर निवासी चालक कमल के साथ स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर सुल्तानपुर न्यायालय में जा रहे थे। उसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं के निकट मार्ग पर गाड़ी के सामने अचानक नीलगाय आ गई।
जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे खाई में पलट गई। वहीं सड़क दुर्घटना में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि अधिशासी अधिकारी व चालक को कोई चोट नहीं आई है। जिसके बाद अधिशासी अधिकारी दूसरी गाड़ी में सवार होकर सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें- क्या ट्रेन या जहाज में हुआ है आपका जन्म..., जनगणना के 40 सवालों के जवाब से स्कैन हो जाएगी पूरे कुनबे की 'कुंडली'!
कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
बुलंदशहर : कोतवाली नगर क्षेत्र में शिकारपुर बाइपास स्थित चीलघर तिराहा के पास कार के बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रहीश निवासी मुहल्ला ऊपर कोट घायल हो गया। चालक हादसे के बाद कार लेकर मौके से फरार हो गया।
टक्कर इतनी भयंकार थी कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। थाना पुलिस जानकारी से इनकार करते तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही।
यह भी पढ़ें- AI से पति-ननद की अश्लील तस्वीरें बनाने वाली महिला समेत 8 पर केस; अन्य मामले में युवती की शादी तुड़वाने को भेजे मैसेज
छात्रा को ले गया युवक, मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर : एक काॅलोनी निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री बीएससी की छात्रा है। 27 अक्टूबर को रोजाना की भांति उसे कालेज छोड़कर आई थीं, दोपहर जब लेने गई तो वहां मौजूद नहीं थी। तलाश में पता चला कि शिकारपुर के गांव बैरी निवासी सतेंद्र उर्फ सत्या उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। छात्रा जेवरात व नकदी भी ले गई है। थाना पुलिस जल्द बरामद करने का दावा कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।