विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AI से पति-ननद की अश्लील तस्वीरें बनाने वाली महिला समेत 8 पर केस; अन्य मामले में युवती की शादी तुड़वाने को भेजे मैसेज 

By Deepak Banshal Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 31 Oct 2026 05:50 PM (IST)

Bulandshahr News: बुलंदशहर में एआई से पति-ननद की अश्लील तस्वीरें बनाने के आरोप में पत्नी समेत आठ पर मुकदमा दर्ज ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. पति ने पत्नी को प्रेमी से बात करने के लिए टोका तो उसने अपने स्वजन को बुला लिया।

  2. अन्य मामले में व्यक्ति ने पुत्री की छवि खराब करने और शादी तुड़वाने का लगाया आरोप।

संवाद सहयोगी, गुलावठी (बुलंदशहर)। एआई से पति और ननद की अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। मामला गुलावठी कस्बा का है।

पति ने बताया कि उसकी शादी 2024 में हुई थी। उसकी पत्नी आगरा जिले की रहने वाली है। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पत्नी ने बताया कि उसके स्वजन ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी कराई है। एक मई 2025 को पति ने पत्नी को प्रेमी से बात करने के लिए टोका तो पत्नी ने अपने स्वजन को बुला लिया, जिन्होंंने आकर अभद्रता व मारपीट की।

पति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखाया है कि दो मई 2025 को पत्नी घर से सास के जेवरात लेकर अपने स्वजन के साथ मायके चली गई। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि अदालत के आदेश पर महिला सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

बुलंदशहर : फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से युवती के अश्लील एवं आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप मामला सामने आया है। आरोपित द्वारा यह मैसेज युवती के भाई एवं माता-पिता और शादी तय होने वाले ससुराल पक्ष के लोगों को भेजे जा रहे हैं। 

थाना कोतवाली देहात में क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी पुत्री की शादी दिसंबर में होना तय हुई है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजे हैं। ये संदेश उनके पुत्र, उसके दोस्तों और पुत्री के होने वाले ससुराल पक्ष के लोगों को भी भेजे जा रहे हैं।

आरोप है कि इस हरकत का उद्देश्य उनकी पुत्री की छवि खराब करना और तय हुई शादी को तुड़वाना है। इससे उसका परिवार परेशान है और शादी टूटने का खतरा बना हुआ है।

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार ने बताया कि संबंधित इंस्टाग्राम आईडी संचालित करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपित की पहचान करने में जुटी है, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।