बुलंदशहर वालों के लिए अच्छी खबर: 18 करोड़ रुपये से होगा जर्जर राेड का चौड़ीकरण, शासन ने दी मंजूरी
Bulandshahr News: बुलंदशहर में लखावटी-सैदपुर रोड के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 18 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को शासन ने मंजूरी दे दी है।

लखावटी-सैदपुर रोड।
HighLights
सड़क 3.75 मीटर से 5.50 मीटर चौड़ी होगी।
टेंडर के बाद जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। लोक निर्माण विभाग के लखावटी-सैदपुर रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के एस्टीमेट को शासन ने स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है। रोड को साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण से यातायात को रफ्तार मिलेगी।
प्रांतीय खंड विभाग ने पिछले दिनों लखावटी-सैदपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 18 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार शासन को भेजा था। शासन ने लखावटी-सैदपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 18 करोड़ रुपये का एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है।
फिलहाल यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ी है। मार्ग में हर कदम पर गड्ढों की भरमार है। सड़क वाहन से चलना तो की बात पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। आए दिन वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल होने के साथ ही वाहन भी टूट रहे थे। लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग चली आ रही थी।
सड़क को 3.75 मीटर से 5.50 मीटर चौड़ा किया जाएगा। प्रांतीय खंड एस्टीमेट को स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण होने के बाद वाहनों को रफ्तार मिलेगी।
इन्होंने कहा...
शासन ने लखावटी-सैदपुर रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के 18 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -राहुल शर्मा, एक्सईएन प्रांतीय खंड
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।