यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Accident In Bulandshahr: दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत; जिंदगी बचाने के लिए तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन, एक की मौत
Bulandshahr Road Accident Latest News In Hindi डस्ट और बालू से भरे ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत हो ...और पढ़ें

HighLights
- दो ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
- बालू रेत भरकर आ रहे थे ट्रक
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के चांदौक दोराहे के पास रविवार की सुबह बालू रेत और डस्ट से भरे दो ट्रकों की भिंड़त हो गई। हादसे में ट्रक इस कदर क्षतिग्रस्त हो गए कि चालक और क्लीनर को निकालने में तीन घंटे तक रेस्क्यू चला। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बालू रेत भरकर जा रहा था ट्रक
पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह अनूपशहर बुलंदशहर मार्ग पर स्थित चांदोक दोराहे के समीप दो ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। एक ट्रक डिबाई के पास गंगा से बालू रेत से भरकर जा रहा था और दूसरा ट्रक बुलंदशहर की तरफ से डस्ट लेकर जा रहा था। चांदौक दोराहा के पास दोनों ट्रकों की भिड़ंत हुई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दूर तक हादसे की आवाज पहुंची।
ये भी पढ़ेंः Agra News: डीएम साहब, मैं जिंदा हूं, पेंशन दिलवा दीजिए, कलेक्ट्रेट में तख्ती डालकर पहुंचे 70 वर्षीय दीनानाथ यादव
दो ट्रकों को हटवाया
दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने जाकर घायलों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन निकाल नहीं सकी। पुलिस ने हाइड्रा मंगवाकर बड़ी मशक्त के बाद क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाया।
ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: वीकेंड और कार्तिक माह के अंतिम दिनों में दर्शन की दीवानगी; भक्तों की भारी भीड़ से बिगड़े हालात
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि हादसे में एक ट्रक के क्लीनर डिबाई क्षेत्र के दौलतपुर खुर्द निवासी 20 वर्षीय प्रशांत पुत्र मुकेश भारद्वाज की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक के क्लीनर जनपद के थाना चोला के गांव कोराली निवासी 35 वर्षीय आलम उर्फ जानेआलम और अहार थाने के गांव सिकोई निवासी चालक 35 वर्षीय सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने हटवाया जाम
प्रशांत का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद अनूपशहर बुलंदशहर मार्ग पर लंबा जाम लग गया। लगभग ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाकर जाम खुलवाया। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ हो गई।
