Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में फि‍र गरजा बुलडोजर, 17 बीघे अवैध प्‍लॉटिंग को कर दिया तहस-नहस; जारी रहेगा अभियान

    Updated: Sun, 29 Sep 2024 01:30 PM (IST)

    Illegal Plotting in Uttar Pradesh यूपी में एक बार फिर बुलडोजर गरजे हैं। कानपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई करते हुए तीन स्थानों पर जेसीबी चलाई है। शिकारपुर रोड आरआर पेट्रोल पंप के पास और बाईपास पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया है। प्राधिकरण का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    Hero Image
    Illegal Plotting in Uttar Pradesh : 17 बीघा अवैध प्‍लॉटिंग पर चला केडीए का बुलडोजर। जागरण

    संवाद सहयोगी, जागरण खुर्जा। Illegal Plotting in Uttar Pradesh : बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डा. अंकुर लाठर के निर्देश पर नगर में तीन स्थानों पर हो रही अवैध प्‍लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इससे अवैध प्‍लॉटिंग कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राधिकरण के सक्षम प्राधिकारी केके कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर शनिवार दोपहर को सचल प्रवर्तन दल व पुलिस बल के साथ नगर में अभियान चलाया गया। सबसे पहले टीम शिकारपुर रोड स्थित देवीधाम कालोनी कालोनी पहुंची। यहां पर मुनेसर खां, आरिफ खां द्वारा पांच बीघा की भूमि पर की जा रही अवैध प्‍लॉटिंग को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कराया गया।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड के एक और गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध, केवल एक शर्त पर मिलेगी एंट्री

    इसके बाद आरआर पेट्रोल पंप के निकट हाजी कलुआ द्वारा की जा रही पांच बीघा और बाइपास पर अशोक द्वारा की जा रही सात बीघा भूमि पर हो रही प्‍लॉटिंग को भी ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। अन्य अवैध प्‍लॉटिंग को भी चिह्नित कर जल्द तोड़ा जाएगा।

    क्षतिग्रस्त नालियों के चलते कालोनी में हो रहा जलभराव, बीमार हो रहे लोग

    सिकंदराबाद नगर क्षेत्र की कालोनी में क्षतिग्रस्त नालियों के चलते खाली प्लाटों में जलभराव हो रहा है। कालोनीवासी मच्छरजनित बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। आक्रोशित कालाेनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। शनिवार को नगर क्षेत्र की राधाकुंज कालोनी में लोगों क्षतिग्रस्त नालियों समेत अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।

    कालोनी निवासी ममता, नीलम, रानी, रामकरण, सौरभ, सुरेंद्र पिंटू जोशी, जीतू, सोनू, सुरेश, चिंटू, मनोज व कलुआ आदि ने बताया कि कालोनी में करीब तीन साल पहले नालियों व टायल्स रास्ते का निर्माण नगरपालिका की ओर से निर्माण कराया गया था। निर्माण के कुछ दिन बाद ही टायल्स रास्ता व नाली जगह-जगह से बैठ गई है। जिसके चलते कालाेनी के पानी से खाली पड़े प्लाटों में जलभराव हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Tourism: प्रकृति की गोद में बसा है हर्षिल, कुदरत ने खुले हाथ बरसाई नेमतें; सम्मोहित होता है मन

    कई स्थानों पर पानी रास्तों पर ही जमा हो रहा है। कालोनी निवासी हरीश का मकान व फर्श पर दरारे पड़ गई हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। कई मकानों में सीलन आ गई है। बताया जलभराव होने से कालोनी के लोगों को मच्छर पनप रहे हैं। जिसके चलते लोगों को डेंगू, टायफाइड, मलेरिया बुखार हो रहा है। उपचार कराने में उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

    बताया कि पूर्व में नगरपालिका प्रशासन को उक्त समस्याओं को लेकर शिकायतें की गई थी। लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।

    उनके मकान के पास खाली प्लाट में गंदा पानी जमा हो रहा है। जिसके चलते वह पिछले सप्ताह टायफाइड बुखार से पीड़ित हो गई थीं। परिवार के अन्य लोग भी मच्छरजनित बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। -सीमा देवी, कालोनी निवासी

    नगरपालिका प्रशासन की ओर से कालोनी में एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। जिसके चलते कालोनी के लोग आए दिन बीमार हो रहे हैं। -पायल, कालोनी निवासी

    उन्हें डेंगू हो गया था। करीब दो सप्ताह पहले ही अस्पताल में उपचार कराकर घर लौटे हैं। शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग अधिकारी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। -नीरज, कालोनी निवासी

    सफाई निरीक्षक से संपर्क करके तत्काल कालाेनी में भेजा जाएगा। साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। जल्द ही नाली निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा। रेनू सिंह, एसडीएम प्रभारी इओ