Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bulandshahr : श्मशान घाट में भाजपा नेता को आपित्तजनक स्थिति में दबोचा, महिला के साथ वीडियो वायरल

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 12:39 PM (IST)

    Bulandshahr News बुलंदशहर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि का एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो वायरल हो गया है। शिकारपुर के श्मशान घाट का बताए जा रहे इस वीडियो भाजपा नेता और महिला माफी मांगते दिख रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने मामले की सूचना पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को देने की बात कही है।

    Hero Image
    श्मशान घाट में युवकों ने भाजपा जिला मंत्री को आपित्तजनक स्थिति में दबोचा, महिला के साथ वीडियो वायरल

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर : भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री को शिकारपुर के श्मशान घाट में कुछ युवकों ने कार में अर्द्धनग्न स्थिति में एक महिला के साथ पकड़ लिया। इस प्रकरण का जिला मंत्री का महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान का कहना है कि मामले की सूचना पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को दे रहे हैं। पार्टी स्तर से ही कार्रवाई होगी। उधर, जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह है मामला

    भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री का शनिवार शाम से अर्द्ध नग्न स्थिति का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। 34 सेकेंड के वीडियो में मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकी को अर्द्ध नग्न स्थिति में एक महिला के साथ कार से बाहर निकलने और वीडियो बनाने वाले युवकों से माफी मांगते हुए दिखाया गया है।

    साथ ही महिला द्वारा भी युवकों से माफी मांगी जा रही है। गलती स्वीकार की जा रही है। वायरल वीडियो शिकारपुर के श्मशान घाट का बताया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर 34 सैकेंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    पूर्व में हिस्ट्रीशीटर के सम्मान का मामला आया था सामने

    भाजपा के पुराना जिला कार्यालय पर मंडल कार्यकारिणी के स्वागत समारोह में एक हिस्ट्रीशीटर का स्वागत करने का मामला सामने आ चुका है। अब अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री का आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने का मामला प्रकाश में आया है।

    जिलाध्यक्ष बोले, मामले की सूचना पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को दी

    भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान का कहना है कि अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि के आपत्तिजनक स्थिति का वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की सूचना पार्टी उच्च पदाधिकारियों को दी जा रही है। पार्टी स्तर से ही आवश्यक कार्रवाई होगी।