Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bulandshahar News : गंगा किनारे के गांवों में पानी बढ़ने से दहशत, फसलों को नुकसान, किसान परेशान

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 08:15 PM (IST)

    Bulandshahar News बुलंदशहर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से किनारे के गांवों में दहशत है। पिछले 20 दिनों से बाढ़ झेल रहे ग्रामीणों की फसलें नष्ट हो रही हैं। जिलाधिकारी ने नुकसान का सर्वे कराने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया।

    Hero Image
    गंगा किनारे के गांवों में पानी बढ़ने से दहशत

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रहा ही है। गंगा किनारे बसे खादर क्षेत्र के गांवों में एक बार फिर गंगा का पानी बढ़ने से दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले 20 दिनों से बाढ़ का दंश झेल रहे ग्रामीणों को राहत की कोई उम्मीद दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है। गंगा का पानी लगातार खेतों में खड़ी फसलें को नष्ट कर रहा हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चांसी, मढ़ेयन फतेहपुर, औरंगाबाद ताहरपुर, अहार, मोहम्मदपुर बांगर, मुबारिकपुर, कल्याणपुर, हसनपुर आदि गांव की फसलों में बाढ़ का पानी बढ़ना शुरू हो गया। इससे प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों बच्ची खेड़ा, तोरई, सिरौरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंगा का पानी गांवों के समीप तक आने के बारे में ग्रामीणों द्वारा बताया गया। किसानों ने बताया कि गंगा किनारे के खेतों में पानी भरने से फसलों को भारी नुकसान हो गया। किसानों ने फसलों की क्षतिपूर्ति की मांग की।

    जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए एसडीएम प्रियंका गोयल को निर्देश दिए कि वह गंगा किनारे के खेतों में पानी भरने से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट भेजे। लगातार बरसात होने से गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है, जिससे आबादी वाले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति न बने उसके लिए पूर्व से ही बाढ़ की रोकथाम के लिए तैयारियां कर ली जाएं।

    गंगा में कटान वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए कटान रोकने के कार्य कराए जाए। निरंतर गंगा किनारे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखें।  उधर, तेज बरसात के चलते मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है। काम न मिलने के कारण परिवार का पालन-पोषण करना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

    नरौरा बैराज पर बढ़ रहा जलस्तर

    पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बरसात के चलते नरौरा के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज होने से गंगा में मीडियम फ्लड बरकरार है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार जल स्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    comedy show banner
    comedy show banner