विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले पहले रामलला के सामने नाक रगड़ें', बुलंदशहर में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

By Sunder Singh Rana Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 18 Nov 2026 02:13 PM (IST)

Deputy CM Brajesh Pathak: बुलंदशहर के गांव अलीनगर में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने श्याम कृपा धाम परिसर में खाटू श्याम मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।

बुलंदशहर के गांव अलीनगर में कार्यक्रम को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। जागरण

बुलंदशहर के गांव अलीनगर में कार्यक्रम को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। जागरण  

HighLights

  1. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुलंदशहर के गांव में किया मंदिर का शिलान्यास।

  2. बुलंदशहर के गांव अलीनगर को श्यामनगर नाम देने की उठी मांग।

संवाद सूत्र, ऊंचागांव (बुलंदशहर)। ऊंचागांव क्षेत्र के गांव अलीनगर में बुधवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने श्याम कृपा धाम परिसर में खाटू श्याम मंदिर की भूमि का पूजन व शिलान्यास किया। उन्होंने यहां चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में पूजा-अर्चना की। समिति के सचिव मनोज चौहान ने उनका स्वागत किया।

क्षेत्र के गांव अलीपुर में श्री श्याम कृपा धाम में बाबा खाटू श्याम के मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास और भूमि पूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज प्रदेश में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का चहुंओर जनाधार बढ़ता जा रहा है, पूर्व की सरकारों में सनातन धर्म और गौरक्षा की आवाज उठाने वालों पर लाठियां फटकारी जाती थीं।

उन्होंने अली नगर के श्री श्याम कृपया धाम परिसर में होने वाले खाटू श्याम के भव्य मंदिर और गौशाला के साथ गुरुकुल की स्थापना को सनातन धर्म और संस्कृति का प्रतीक बताया। मनोज बाल्मीकि ने अलीनगर को श्यामनगर नाम देने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि 41 बीघा में धाम के साथ गौशाला और गोकुल का निर्माण हो रहा है।

संबोधन में डिप्टी सीएम ने कहा कि राम भक्तों पर गोली चलवाने वालों को पहले रामलला के सामने नाक रगड़नी चाहिए। उन्होंने सपा-कांग्रेस को आतातायियों की सरकार बताया। सुरक्षा में एसएसपी, डीएम समेत करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात रहे। कार्यक्रम में अयोध्या से आए रामबालक, धर्मदेव जी महाराज, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक कृष्ण दुबे और क्षेत्रीय मंत्री दीपक ऋषि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 110 KM लंबी काली नदी के 3 बड़े नालों का गंदा पानी खास तकनीक से ट्रीट करने की तैयारी; नोटिस के बाद जागी बुलंदशहर पालिका

गोवंश की पूजा कर मनाया गोपाष्टमी पर्व

अनूपशहर : गोपाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने गोशालाओं में गोवंशों का पूजन कर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली की कामना की। मंगलवार को गोपाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने गोशालाओं में गाय, बछड़ों की पूजा-अर्चना कर हरा-चारा व गुड़ खिलाया। गोशालाओं पर सुबह से ही गो भक्त एकत्रित हो गए।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: सड़क-नाली निर्माण व फैंसी लाइटों से मंडी परिसर का होगा कायाकल्प, हाईवे पर अधूरे सर्विस मार्ग को मरम्मत की दरकार

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर पुल‍िस में बड़ा फेरबदल, DIG ने किया 47 इंस्पेक्टरों का तबादला; SSP ने कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बदले 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।