बुलंदशहर: सड़क-नाली निर्माण व फैंसी लाइटों से मंडी परिसर का होगा कायाकल्प, हाईवे पर अधूरे सर्विस मार्ग को मरम्मत की दरकार
Bulandshahr News: खुर्जा नगर पालिका पुरानी सब्जी मंडी के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर रही है। उधर, अलीगढ़-गाजियाबाद ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फाेटो
HighLights
बुलंदशहर की खुर्जा सब्जी मंडी में सड़क और नाली निर्माण होगा।
लालपुर चितौला फ्लाईओवर पर अधूरे सर्विस मार्ग से परेशानी।
संवाद सहयोगी, खुर्जा (बुलंदशहर)। खुर्जा नगर पालिका द्वारा पुरानी सब्जी मंडी के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की योजना बनाई गई है। कार्यों के पूरा होने से मंडी परिसर की सुंदरता में इजाफा होगा। वहीं दूसरी तरफ ग्राहकों और कारोबारियों को राहत मिलेगी।
सब्जी मंडी क्षेत्र में करीब 170 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क के दोनों किनारों पर सुरक्षा के लिहाज से मजबूत रेलिंग लगाई जाएगी। जिससे आवागमन सुव्यवस्थित रहे और ग्राहकों को भी राहत मिल सके। इसके साथ ही बरसात व सामान्य दिनों में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण भी किया जाएगा।
मंडी परिसर को आकर्षक स्वरूप देने और शाम के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था के लिए फैंसी लाइटें लगाने की भी तैयारी है। वर्तमान में सब्जी मंडी में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कारोबारियों और खरीदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
हल्की बरसात में भी कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है। जिससे व्यापार प्रभावित होता है। सौंदर्यीकरण और पानी निकासी के इंतजाम होने से मंडी की व्यवस्थाएं सुधरेंगी।
नगरपालिका चेयरपर्सन अंजना भगवानदास सिंघल ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी में सीसी रोड, नाली निर्माण, फैंसी लाइट आदि कार्य शुरू कार्य शुरू कराए गए हैं। जल्द ही कार्य पूरे किए जाएंगे।
अधूरे पड़े सर्विस मार्ग से राहगीर परेशान
खुर्जा: अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे के लालपुर चितौला फ्लाईओवर पर एक तरफ ही सर्विस मार्ग बना है। वहीं दूसरी तरफ सर्विस मार्ग अधूरा पड़ा हुआ है। कुछ ही हिस्से में सर्विस मार्ग का निर्माण हुआ है। जिस कारण राहगीरों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं बरसात के दिनों में सर्विस मार्ग पर जलभराव की स्थिति भी बन जाती है।
राहगीरों की शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई होती दिखाई नहीं दे रही है। राहगीरों को मजबूरी में हाईवे पर जाने के लिए विपरीत दिशा मेें होकर निकलना पड़ता है। जिससे उन्हें हादसे का खतरा सताता रहता है। वहीं कई बार विपरीत दिशा से निकलने के चलते हादसे हो भी चुके हैं। जिसके बाद भी अधिकारियों का इस तरफ ध्यान नहीं है।
कई बार तो अधूरे पड़े सर्विस मार्ग की जानकारी नहीं होने पर राहगीर वहां पहुंच गए और कच्चे रास्ते पर हुए जलभराव के कारण वह उसमें फंस भी चुके हैं। उधर, एसडीएम सत्येंद्र सिंह का कहना है कि इसके संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों के वार्ता की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।