बुलंदशहर पुलिस में बड़ा फेरबदल, DIG ने किया 47 इंस्पेक्टरों का तबादला; SSP ने कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बदले
Bulandshahr News: डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने बुलंदशहर में तैनात 47 पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया है। एसएसपी ने भी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
47 इंस्पेक्टर हापुड़-मेरठ-बागपत भेजे, 48 बुलंदशहर आए।
एसएसपी ने भी थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। डीआइजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया है।
डीआइजी ने बुलंदशहर जिले में लंबे समय से जमे 47 निरीक्षकों का तबादला हापुड़, मेरठ और बागपत कर दिया है, जबकि मेरठ, हापुड़ और बागपत से 48 निरीक्षकों को बुलंदशहर भेजा गया है।
इसी क्रम में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी जिले में लंबे समय से एक ही थाने में जमे कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कई उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया है।
डीआइजी कलानिधि नैथानी ने लंबे समय से बुलंदशहर में जमे 47 निरीक्षकों को गैर जनपद भेज दिया है। इनमें 19 निरीक्षकों को मेरठ, 15 को बागपत और 13 का हापुड़ तबादला किया है।
इसके अलावा मेरठ, बागपत और हापुड़ से 48 निरीक्षकों को बुलंदशहर तबादला कर भेजा गया है। इसके अलावा देररात एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष खानुपुर रितेश कुमार थानाध्यक्ष जहांगीरपुर और जहांगीरपुर से अनुप्रताप सिंह को थानाध्यक्ष खानपुर बनाया है।
इसके अलावा एसएसआइ कोतवाली नगर वीरेंद्र शर्मा को थाना छतारी, एसएसआइ बीबनगर अभयेंद्र गंगवार को एसएसआइ जहांगीरपुर, एसएसआई जहांगीरपुर देवेंद्र कुमार को एसएसआइ्र बीबीनगर, एसएसआई अहार अशोक कुमार को एसएसआइ डिवाई, आवास विकास चौकी कोतवाली नगर से अवनीश कुमार को कोतवाली डिबाई, चौकी प्रभारी ठंडी प्याऊ कोतवाली कुलदीप को चौकी प्रभारी कस्बा जहांगीराबाद, प्रभारी चौकी लखावटी औरंगाबाद रामेश्वर दयाल को नरौरा, प्रभारी चौकी कस्बा औरंगाबाद सोबरन को छतारी, चौकी प्रभारी सनौटा गुलावठी अविनाश को डिबाई, प्रभारी चौकी मकदूमगंज अमित कुमार को प्रभारी चौकी गंगापुर अनूपशहर, प्रभारी चौकी बगराई खुर्जा देहात रामकुमार को प्रभारी चौकी देहलीगेट जहांगीराबाद, प्रभारी चौकी गंगापुर कृष्ण गौतम को प्रभारी चौकी मकदूमगंज खुर्जा, चौकी प्रभारी देहलीगेट जहांगीराबाद ऋषिपाल सिंह को प्रभारी चौकी बगरई, प्रभारी चौकी कस्बा जहांगीराबाद अजयपाल सिंह को डिबाई, थाना कोतवाली नगर विनोद कुमार, गिरीशचंद नरेंद्र शर्मा, नईम अख्तर, ओमभूषण को क्रमश : खानपुर, महिला थाना, नरसैना, अरनिया और चोला, कोतवाली देहात से रामनिवास को अगोता, नरेंद्र सिंह को खुर्जा नगर, देशपाल को सलेमपुर, विजयप्रकाश को अगोता से कोतवाली देहात, रामवीर सिंह को महिला थाने से कोतवाली नगर, राकेश कुमार सिंकंदराबाद से एएचटीयू, दिलीप को चोला से जहांगीराबाद, देवेंद्र को नरसेना से कोतवाली नगर, राकेश बाबू खानपुर सक कोतवाली नगर, देवेंद्र कुमार को खुर्जा नगर से कोतवाली देहात, तेजेंद्र पाल खुर्जा नगर से छतारी, सोरब अरनिया से कोतवाली नगर सहित 21 अन्य उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।