'गफूरन बुआ' के निधन पर रामलीला मंचन स्थगित, बिजनौर में कमेटी के निर्णय ने पेश की सौहार्द की मिसाल
Bijnor News: धामपुर के मोहड़ा गांव में 85 वर्षीय गफूरन बुआ के निधन पर गांव की रामलीला कमेटी ने सांप्रदायिक सौहार्द दिखाते हुए रामलीला मंचन स्थगित कर दिया।
-1791877146850_m.webp)
गफूरन का फाइल फोटो।
HighLights
गांव मोहड़ा निवासी 85 वर्षीय गफूरन का हुआ निधन।
रामलीला कमेटी ने मंचन स्थगित किया।
संवाद सहयोगी, धामपुर (बिजनौर)। गांव मोहड़ा निवासी 85 वर्षीय गफूरन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। स्वजन ने उन्हें धामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन शाम को उनकी मौत हो गई। उनका शव गांव पहुंचा तो हिंदू-मुस्लिम सभी ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। अलग-अलग समुदायों के लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में साथ खड़े दिखाई दिए।
वहीं शनिवार की रात गांव में रामलीला मंचन की शुरुआत होनी थी, जिसके उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन गफूरन के निधन की सूचना के बाद गांव की आदर्श रामलीला कमेटी ने शोक व्यक्त करते हुए इसे स्थगित कर दिया। कमेटी ने सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते हुए यह फैसला लिया।
प्रधान ऋषिपाल सिंह ने बताया कि वृद्धा गफूरन को सभी लोग गांव में बुआ कहते थे, उनका सभी लोग बहुत सम्मान करते थे। इसी कारण शनिवार और रविवार को मंचन व उद्घाटन स्थगित कर दिया गया है। अब मंगलवार से मंचन शुरू होगा।
यह भी पढ़ें- बिजनौर में वृद्ध की हत्या से सनसनी, नाली के पास पड़ा मिला शव; पुलिस ने शुरू की जांच
एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
हल्दौर। गांव बल्दिया निवासी 55 वर्षीय ऋषिपाल काफी समय से लकवा की बीमारी से पीड़ित थे और लाठी के सहारे चलते-फिरते थे। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे वह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान गांव बल्धिया मार्ग स्थित फाटक के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे। उसी समय लखनऊ से चलकर चंडीगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए।
यह भी पढ़ें- बिजनौर: सरकारी अस्पताल के आवास में EMO का शव मिलने से सनसनी, बागपत निवासी डॉक्टर के सिर से बह रहा था खून
ट्रेन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। हल्दौर थाना प्रभारी बिजेंद्र राठी ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अचानक ट्रेन आने से वह ट्रैक से हट नहीं सके। इस वजह से हादसा हो गया।
