विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर: सरकारी अस्पताल के आवास में EMO का शव मिलने से सनसनी, बागपत निवासी डॉक्टर के सिर से बह रहा था खून

By Rahul Shyam Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 12 Oct 2026 02:57 PM (IST)

Bijnor News: बिजनौर के धामपुर में सरकारी अस्पताल के आवास में डॉक्टर नवनीत कुमार यादव का शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डॉक्टर नवनीत कुमार यादव का फाइल फोटो और प्रतीकात्मक फोटो

डॉक्टर नवनीत कुमार यादव का फाइल फोटो और प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. आवास पर अकेले रहते थे डाॅक्टर नवनीत। 

  2. बिजनौर पुलिस कर रही मामले की जांच।

संवाद सहयोगी, धामपुर (बिजनौर)। सरकारी अस्पताल में स्थित आवास में डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

धामपुर में हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर नगीना रोड पर 100 बेड का सरकारी अस्पताल स्थित है। इसमें बने आवास में सोमवार दोपहर वहां कार्यरत 53 वर्षीय डॉक्टर नवनीत कुमार यादव का शव कमरे में मिला। वह जमीन पर पड़े थे और सिर से खून बह रहा था।

डॉक्टर नवनीत कुमार यादव मूल रूप से अमीनगर सराय जिला बागपत के निवासी थे। वर्ष 2023 से अस्पताल में ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) के पद पर कार्यरत थे। वह आवास पर अकेले ही रहते थे। अस्पताल के डॉ. अमित कुमार के अनुसार डॉ. नवनीत शनिवार को अपने आवास पर ही थे।

रविवार को छुट्टी होने के कारण वह नहीं आए थे। सोमवार सुबह भी जब काफी देर तक वह नहीं आए तो अस्पताल का एक कर्मचारी उनके आवास पर देखने गया। जहां वह फर्श पर गिरे दिखे।

यह भी पढ़ें- UP में टीचर ने 10 साल के बेटे को दिया मोबाइल, राजस्थान में साइबर अपराधियों ने खाते से निकाल लिए नाै लाख रुपये

आशंका जताई गई है कि रात में फिसलकर गिरने से उनके सिर में चोट लगी होगी। पुलिस को सूचना दे दी गई है। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर से कुचलकर 3 लोगों के कत्ल के बाद दहला बिजनौर, बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम 

हादसे में तीन युवकों की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

धामपुर: पिछले माह 27 सितंबर की देर रात करीब साढ़े 12 बजे हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर धामपुर में दुर्गा विहार कॉलोनी के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से दूसरी लाइन में जा कर अन्य कार से टकरा गई थी।

जिसमें दो युवकों सुमित व गौतम निवासीगण स्टेट बैंक कॉलोनी धामपुर की मौके पर मृत्यु हो गई थी। गंभीर घायल शुभम व वासु को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद शुभम की भी मृत्यु हो गई थी, जबकि वासु का इलाज अभी भी चल रहा है।

यह भी पढ़ें- प्रबल हत्याकांड: उप्र महिला आयोग की सदस्य के पति व पुत्र सहित आठ दोषियों की जमानत मंजूर

इस मामले में अब 15 दिन बाद मृतक सुमित के पिता महेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।