बिजनौर में वृद्ध की हत्या से सनसनी, नाली के पास पड़ा मिला शव; पुलिस ने शुरू की जांच
बिजनौर के चांदपुर में ओवरहेड टैंक के चौकीदार की हत्या कर दी गई, उनका शव परिसर में नाली के पास ...और पढ़ें

वृद्ध का शव मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
HighLights
बिजनौर में ओवरहेड टैंक चौकीदार शमशेर अली की हत्या।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, मामले की जांच जारी।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। चांदपुर क्षेत्र में वृद्ध की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
चांदपुर के गांव शेख सराय हबीब निवासी शमशेर अली (62) गांव स्थित ओवर हेड टैंक (पानी की टंकी) पर चौकीदारी करता था। उसका परिवार गांव में ही रहता है। अधिकांश वह टंकी परिसर में बने कमरे ही रहता था। सुबह शाम ही घर जाता था। हर दिन की तरह सोमवार रात वह टंकी पर ही ड्यूटी पर था।
मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो शमशेर का शव टंकी परिसर के पास बनी नाली के पास पड़ा मिला। उसके सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। चौकीदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाल राहुल सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाल का कहना है शमशेर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मौत के कारणों का पता किया जा रहा है।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
युवक ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दी
स्योहारा : मुहल्ला पटवारियान में 26 वर्षीय युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सोमवार सुबह स्वजन उसे देखने पहुंचे तो युवक रस्सी द्वारा लटका मिला। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार सुबह मुहल्ला पटवारियान निवासी 26 वर्षीय उवैश अहमद पुत्र इरशाद अहमद अपने घर के एक कमरे में लगे बीम के कुंडे से रस्सी द्वारा लटका मिला। सुबह करीब साढ़े सात बजे जब स्वजन उसे जगाने पहुंचे तो घटना का पता लगा। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को उतरवाया। जिसके बाद स्वजन से जानकारी ली। युवक अविवाहिता था।
स्वजन से पूछताछ में पुलिस को युवक द्वारा मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। वहीं युवक का प्रेमप्रसंग के चलते आत्महत्या करना भी चर्चा की विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है। स्वजन से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
