Bijnor News: बुलेट बाइक सवार बदमाशों ने मारी पेट्राल पंप सेल्समैन को गोली, पत्नी ने दर्ज कराया केस
बिजनौर में एक पेट्रोल पंप सेल्समैन को गोली मार दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब वह पेट्रोल पंप मालिक को छोड़कर अपने गांव लौट रहा था। घायल सेल्समैन की पत्नी ने गांव के दो युवकों और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र में देर रात बुलेट सवार बदमाशों ने सेल्समैन को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय वह पेट्रोल पंप मालिक को बिजनौर उनके घर छोड़कर बाइक से अपने गांव जा रहा था।
घायल की पत्नी की तहरीर पर गांव के दो युवकों को नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपितों को हिरासत में लिया गया है।
पेट्राल पंप सेल्समैन को गोली मारने के बाद भागे बाइक सवार
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर रियाय निवासी योगिन्द्र शर्मा वालावाली के पास स्थित पेट्रोल पंप सेल्समैन है। शनिवार की देर रात वह पेट्रोल पंप मालिक अमोघ दीक्षित को बिजनौर उनके आवास पर छोड़कर स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह मंडावर रोड पर एमडी स्कूल के पास पहुंचे। तभी पीछे से आए बुलेट पर सवार तीन युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली पेट में लगी है।
गोली की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
गोली लगने की सूचना पर एएसपी सिटी संजीव बाजपेई व शहर कोतवाल धमेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ में भर्त कराया गया है।
सेल्समैन की हालत नाजुक
सेल्समैन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल की पत्नी वर्षा की तहरीर पर गांव के ही तरुण, मंगल और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।