बिजनौर: उधार रकम वापस मांगने पर युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; अन्य मामले में कोल्हू के गड्ढे में मिला मजदूर का शव
Bijnor News: बिजनौर में उधार के पैसे वापस मांगने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिससे ...और पढ़ें

अस्पताल में भर्ती युवक।
HighLights
हमलावरों ने सिर व पेट पर तीन वार किए।
गंभीर हालत में युवक को मेरठ रेफर किया गया।
संवाद सूत्र, बेगावाला (बिजनौर)। उधार के रुपए वापस मांगने पर दो युवकों में कहासुनी हो गई थी। इस पर एक पक्ष ने दो साथियों के साथ मिलकर युवक के घर मे घुसकर चाकू से हमला कर दिया। शोर-होने पर आरोपित फरार हो गए। घायल को स्वजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हायर सेंटर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित के भाई ने तीन लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।
थाना कोतवाली शहर के गांव काजीवाला निवासी साकिब उर्फ गफुरा पुत्र शाहिद ने पास के गांव बुरहानुद्दीनपुर निवासी शमून पुत्र वाजिद को बीस हजार रुपये उधार दिए थे। उधारी के रुपये वापस मांगने पर वह आना-कानी करने लगा। कुछ दिन पूर्व दोबारा पैसे मांगने पर दोनों में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि मंगलवार की शाम घर पर अकेला था। इस बीच शमून, गुलफ़ाम व एक अज्ञात घर मे घुस आए और गाली-गलौच करने लगे। साकिब ने विरोध किया, तो उसके सिर व पेट चाकू से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें- बिजनौर में स्कूल जा रहे कक्षा तीन के छात्र की दीवार गिरने से मौत, अन्य बच्चे बाल-बाल बचे
पीड़ित के भाई ने बताया कि आरोपितों ने सिर व पेट पर तीन वार किए है। शोर होने पर आरोपित फरार हो गए। स्वजन ने गंभीर हालत में उसे महात्मा विदुर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित के भाई फिरोज ने शमून, गुलफ़ाम व एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने देर रात आरोपितों के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- 48 घंटे में खुल गई PWD के 39 करोड़ के प्रोजेक्ट की पोल, दरकने लगी नई सीसी रोड
कोल्हू के गड्ढे में पड़ा मिला युवक शव
जलीलपुर : ग्राम नवादा निवासी सोनू उर्फ बल्लू पुत्र भीम सिंह सैनी ग्राम कुतुबपुरगावड़ी स्थित गंधौर रोड़ पर कोल्हू पर मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की रात उसका शव कोल्हू परिसर में स्थापित एक पानी के गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची सीतामठ पुलिस चौकी की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चौकी इंचार्ज शदाब अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही हैं।
