विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

48 घंटे में खुल गई PWD के 39 करोड़ के प्रोजेक्ट की पोल, दरकने लगी नई सीसी रोड 

By Sachin Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 14 Oct 2026 06:45 AM (IST)

Bijnor News: बिजनौर के ग्राम अहरौला में पीडब्ल्यूडी द्वारा 39.47 करोड़ की लागत से बनाई गई सीसी रोड में निर्माण ...और पढ़ें

सड़क में आई दरार दिखाते ग्रामीण। सौ.ग्रामीण

सड़क में आई दरार दिखाते ग्रामीण। सौ.ग्रामीण

HighLights

  1. बिजनौर में चांदपुर से बास्टा होते हुए मानपुर तक जाने वाले मार्ग का मामला।

  2. ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी से जांच की मांग की।

संवाद सहयोगी, चांदपुर (बिजनौर)। ग्राम अहरौला में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई सीसी रोड में दो दिन बाद ही दरार आनी शुरू हो गई है।

निर्माण के कुछ दिनों बाद ही दरार दिखाई देने से घटिया सामग्री से निर्माण करने की पोल खुलती नजर आ रही है। इस पर रोष व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की है। 

चांदपुर से बास्टा होते हुए मानपुर तक जाने वाले मार्ग का वर्षो इंतजार के बाद 39.47 करोड रुपये की लागत से निर्माण शुरू हुआ है। गावों के मध्य सीसी रोड बनाई जानी है जबकि बाहर की ओर तारकोल की सड़क बननी है। 

पीडब्ल्यूडी द्वारा मानपुर की ओर से सड़क का निर्माण शुरु कराया गया है लेकिन निर्माण के साथ ही सड़क दरकने लगी है।

ग्राम अहरौला में तीन दिन पूर्व सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों द्वारा निर्माण में लगे लोगों से मानक के अनुरुप सामग्री लगाने की मांग भी की थी लेकिन उनकी मांग को अनसूना कर सड़क का निर्माण कर दिया गया।

ग्रामीण विकास गहलौत,पृथी सिंह,रणवीर सिंह,आदेश पाल सिंह,रुप सिंह आदि ने बताया कि उनके गांव में 10 अक्टूबर को सीसी रोड का निर्माण कराया गया था।

यह भी पढ़ें- बिजनौर में स्कूल जा रहे कक्षा तीन के छात्र की दीवार गिरने से मौत, अन्य बच्चे बाल-बाल बचे

48 घंटे बाद से ही सड़क में दरार पड़नी शुरु हो गई है। ग्रामीणों का कहना था कि बेस तैयार करने में बरती गई लापरवाही के साथ ही समय से तराई भी नही की गई जिसका परिणाम सामने आने लगा है। इस संबध में अवर अभियंता जसवीर सिंह ने बताया कि मामूली सी दरार आई है। निर्माण सामग्री मानक के अनुरुप लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'गफूरन बुआ' के निधन पर रामलीला मंचन स्थगित, बिजनौर में कमेटी के निर्णय ने पेश की सौहार्द की मिसाल