विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ganga Expressway के लिए बैनामा प्रक्रिया जारी, बिजनौर के पांच और किसानों ने कराया जमीन का बैनामा

By Sachin Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 28 Nov 2026 06:17 PM (IST)

बिजनौर में गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए किसानों ने अपनी जमीन के बैनामे कराने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को दो सगे भाइयों सहित पांच किसानों ने यूपीडा के पक्ष में अपनी भूमि पंजीकृत कराई।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. पांच किसानों ने गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन के बैनामे कराए।

  2. अब तक चांदपुर तहसील में 11 बैनामे हो चुके हैं।

संवाद सहयोगी, चांदपुर (बिजनौर)। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए बैनामा करने वाले किसानों की संख्या बढने लगी है। शनिवार को दो सगे भाईयों सहित पांच किसानों ने अपनी जमीन के बैनामे किये। चांदपुर तहसील क्षेत्र में अब तक 11 बैनामे हो चुके है।

हरिद्वार से बिजनौर अमरोहा होते हुए बनने वाला गंगा एक्सप्रेसवे तहसील क्षेत्र के 34 गावों से होकर गुजरेगा। एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए अधिग्रहण की गई जमीन के बैनामों का कार्य शुरु हो गया है। शनिवार को उप निबंधक कार्यालय में पहुंचे ग्राम पहाडपुर कला उर्फ मलेशिया निवासी सत्यवीर सिंह पुत्र जसराम सिंह द्वारा 0.0373 हेक्टेएयर, सोकेन्द्र सिंह द्वारा 0.0207 हेक्टेएयर ओंकार सिंह द्वारा 0.0933 हेक्टेएयर भूमि का बैनामा यूपीडा के पक्ष में आपसी समझौते के आधार पर पंजीकृत कराया।

ग्राम उमरी पीर निवासी मुजम्मिल द्वारा 0.0371 हेक्टेएयर व उनके भाई तजम्मुल द्वारा 0.0371 हेक्टेएयर भूमि का बैनामा पंजीकृत कराया गया। तहसीलदार धनराज कुमार ने बताया कि पांचों किसानों से पंजीकृत कराये गये बैनामें में शामिल भूमि की कुल कीमत 51 लाख. 50 हजार 880 रुपये है। ओंकार सिंह द्वारा सबसे अधिक 0.0933 हेक्टेएयर भूमि का बैनाम उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक प्राधिकरण के पक्ष में पंजीकृत कराया है जिसके प्रतिफल के रुप में उन्हे 24 लाख 15 हजार 800 रुपये की धनराशि मिलेगी। तहसीलदार ने बताया कि अब तक तहसील क्षेत्र के 11 किसान बैेनामे पंजीकृत करा चुके है।

यह भी पढ़ें- दुनिया की सबसे छोटी 'पुंगनूर' गाय सहारनपुर पहुंची, दूध 1000 रुपये लीटर; कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग!

तीन तहसील की भूमि के हर दिन 250 बैनामे कराने का लक्ष्य

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण के अंतर्गत कराए जा रहे बैनामों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम जोगिंदर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने चयनित की गई गई तीन तहसील की भूमि के हर दिन 250 बैनामे करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया। साथ ही एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण में बेहतर कार्य करने वाले चार लेखपालों को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें- घर में परिवार के बीच 13 दिन 'डिजिटल अरेस्ट' का खौफनाक सच! ठगों ने की हर पल निगरानी; 66 लाख गंवाकर कैसे बाहर निकलीं सुनीता?

डीएम ने गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जनपद की बिजनौर सदर, चांदपुर और नजीबाबाद में हो रहे जमीन अधिग्रहण की समीक्षा कर अधिकारियों को बैनामों का कार्य युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराने के लिए निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें- चचेरे भाई की शादी में डांस करते समय सेना के 32 साल के जवान की मौत, माता-पिता की इकलौती संतान थे दुष्यंत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।