विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bijnor Murder: स्‍कूल से शुरू हुई थी दीपक और शि‍वानी की लव स्‍टोरी, 8 साल बाद दर्दनाक हुआ अंत

Published: Tue, 08 Apr 2025 09:47 AM (IST)

Bijnor News बिजनौर में रेलवे में टेक्नीशियन दीपक की हत्या पत्नी शिवानी ने ही की थी। पुलिस ने सोमवार को ...और पढ़ें

दीपक की फाइल फोटो, हत्‍या करने वाली पत्नी शि‍वानी।
दीपक की फाइल फोटो, हत्‍या करने वाली पत्नी शि‍वानी।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। दीपक और शिवानी की आठ साल पहले प्रेम कहानी शुरू हुई थी। दोनों हल्दौर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। वहीं दोनों की इंटरमीड‍िएट में पढ़ते समय मुलाकात हुई। मुलाकात प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ रहने की कसमें खाई। रेलवे में नौकरी लगने के बाद दीपक ने शिवानी के साथ 17 जनवरी 2024 को शादी कर ली। हालांकि, स्वजन शादी को लेकर पूरी तरह राजी नहीं थे। फिर भी उसने शादी की।

एक साल से अधिक समय तक वह पति के साथ ससुराल में रही। वह लगातार बाहर रहने की जिद कर रही थी। इसी जिद के वजह से वह उसे नजीबाबाद ले आया। शादी के बाद से ही दोनों के संबंध बिगड़ने लगे थे। मधुर नहीं रहे थे। पूछताछ में शिवानी ने दो युवकों से प्रेम संबंध होने की बात कही। जांच में उनकी कोई भूमिका नहीं आई है। आरोपित शिवानी 36 घंटे तक पुलिस को गुमराह करती रही। शातिराना अंदाज में ससुरालियों व अन्य लोगों को चकमा देने का प्रयास किया। अब दीपक की हत्या और आरोपित शिवानी के जेल जाने के बाद उनके छह माह के बेटे को दादी को सौंप दिया गया है।

बाएं हाथ से दबाया गया है गला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से दीपक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दीपक के गले पर बाएं साइड में ज्यादा दवाब पड़ा है। जांच में पता चला कि शिवानी का दायां हाथ टूटा गया था। वह बाएं हाथ से ज्यादा जोर लगाती है। एक्सपर्ट का कहना है कि गला दबाते हुए शिवानी ने बाएं हाथ से जोर लगाया है। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाएं ओर ज्यादा दवाब आया है। उधर, शुक्रवार सुबह पति की हत्या के बाद शिवानी बेटे को लेकर मकान की छत पर पहुंच गई।

नीचे के हिस्से में नहीं था कोई

जिस मकान में दीपक रहता था। उस मकान के ऊपरी मंजिल में मकान मालिक रहता है। नीचे दीपक और उसकी पत्नी रहती थी। हिस्से में एक किराएदार भी था। शुक्रवार को किराएदार परिवार के साथ हरिद्वार गया था। शिवानी ने पहले ही योजना बना रखी थी। इसलिए उसने शुक्रवर को दिन चुना। जब नीचे के हिस्से में कोई नहीं था।

यह भी पढ़ें: प्रेमी को पाने की चाहत में पति की हत्या, मेरठ की मुस्कान के बाद ब‍िजनौर में शि‍वानी ने क‍िया कांड; पुल‍िस भी हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।