विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी को पाने की चाहत में पति की हत्या, मेरठ की मुस्कान के बाद ब‍िजनौर में शि‍वानी ने क‍िया कांड; पुल‍िस भी हैरान

Published: Mon, 07 Apr 2025 08:11 AM (IST)

यूपी के ब‍िजनौर में रेलवे विभाग में टेक्नीशियन पद पर तैनात पति की गला दबाकर हत्या कर दी। युवक नजीबाबाद ...और पढ़ें

हत्‍यारोपी शि‍वानी, मृतक पत‍ि दीपक का फाइल फोटो।
हत्‍यारोपी शि‍वानी, मृतक पत‍ि दीपक का फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। स्नातक पास शिवानी बेहद शातिराना अंदाज में पुलिस को गुमराह कर रही है। वह बार-बार अकेले ही हत्या करना की बात कबूल रही है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आ रहा है कि पत्नी ने प्रेमी और पति की सरकारी नौकरी पाने के लिए हत्या की है।

पुलिस दो युवकों से पूछताछ कर रही है। एक युवक रेलवे कर्मी का रिश्तेदार है। दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता की मौत के बाद उस पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। दीपक की जून 2023 में रेलवे में नौकरी लगी। उसकी तैनाती नजीबाबाद में हुई। उसका चौहड़पुर की रहने वाले शिवानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते 17 जनवरी 2024 को उसने स्वजन की रजामंदी से विवाह कर लिया। विवाह के बाद शिवानी ससुराल में रहना पसंद नहीं करता थी। ज्यादातर मायके में रहती थी।

पत्नी के जिद के चलते एक महीने पहले दोनों आदर्शनगर में किराए पर रहने लगे। हालांकि, उन्हें रेलवे का आवास मिला हुआ था, लेकिन शिवानी किराए पर रही। पति की हत्या के बाद शिवानी बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रही है। उसने लखीमपुर खीरी के एक युवक का नाम बताया। कहा कि उससे प्रेम संबंध है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो उसने प्रेम संबंध से इनकार कर लिया। अब दीपक के एक रिश्तेदार से प्रेम संबंध की बात सामने आई है। पुलिस उससे पूछताछ कर ही है।

तफ्तीश में सामने आ रहा है कि शिवानी दीपक की नौकरी हासिल करना चाहती थी। इसके बाद प्रेमी के साथ घर बसाना का मंसूबा था। वह पूछताछ में प्रेमी को बचाना चाहती है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। दो युवकों से प्रेम संबंध की बात कह रही है। सोमवार को पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मां बेटे को खोने के बाद बदहवास है। मृतक की मां पुष्पा का आरोप है कि वह ससुराल में रहना पसंद नहीं करती थी। शिवानी उसकी नौकरी हड़पना चाहती है। उसका किसी से प्रेम प्रसंग है। इसके चलते दीपक उसे घर लाना चाहता था। इसी वजह से उसने हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: बिजनौर: जूता चुराई की रस्म में मांगे इतने पैसे तो लौट गई बारात; नाराज दूल्हे ने दुल्हन को दिया तलाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।