Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP में किसान की हत्या: हिस्ट्रीशीटर ने गाली-गलौज की फिर पाठल से कर दिया हमला... गांव में भारी पुलिस बल तैनात

    Updated: Tue, 21 Jan 2025 07:59 PM (IST)

    बिजनौर में मंगलवार को गन्ना छील रहे किसान विजयपाल की हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के ही हिस्ट्रीशीटर डालचंद ने अपने भतीजे के साथ मिलकर किसान पर पाठ ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिजनौर में खेत में काम कर रहे किसान की हत्या। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवादाता, बिजनौर। शहर कोतवाली की गांव गांवडी बुजुर्ग में मंगलवार दोपहर गन्ना छील रहे किसान की पाठल (दाव) मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपित गांव के ही 65 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है।

    परिजनों का आरोप है कि आरोपित ने भतीजे के साथ मिलकर खेत में घेरकर किसान की हत्या की है। गांव में नाकेबंदी कर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। आरोपित भाकियू का उपाध्यक्ष है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपी ने किसान से की थी गाली-गलौज

    शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गांवड़ी बुजुर्ग निवासी 48 वर्षीय विजयपाल पुत्र पूरन सिंह मंगलवार दोपहर दो बजे खेत में गन्ना की छिलाई कर रहा था। पास के ही खेत में उसकी मां छुटिया देवी पशुओं के लिए बरसीन काट रही थीं। इसी दौरान गांव का हिस्ट्रीशीटर डालचंद वहां से गुजर रहा था। शराब के नशे में धुत डालचंद विजयपाल से गाली-गालौज करने लगा।

    विजयपाल ने गाली का विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान डालचंद अपने भतीजे यश्मित पुत्र जयपाल के साथ पाठल लेकर खेत में पहुंच गया। विजयपाल के सिर पर दाव (पाठल) से वार किया। सिर और चेहरे पर कई वार किए। विजयपाल ने भागकर बचने का प्रयास किया, लेकिन कुछ दूर पर गिर गया।

    गांव में तनाव का माहौल

    खून से सनी पाठल लेकर हिस्ट्रीशीटर फरार हो गया। स्वजन विजयपाल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मामला दो बिरादरी से होने के चलते पुलिस में हड़कंप मच गया। एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल उदय प्रताप ने घटनास्थल पर पहुंच गए।

    गांव में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। गांव के रास्तों को बंद कर दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपित डालचंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि आरोपित ने जुर्म स्वीकार कर लिया है।

    आरोपी डालचंद पर 12 से ज्यादा केस हैं दर्ज

    आरोपित ने बताया है कि उसके बेटे के साथ विजयपाल की कहासुनी हो गई थी। इस वजह से उसने हत्या की है। आरोपित शराब के नशे में है। मृतका की पत्नी संध्या की तहरीर पर डालचंद और उसके भतीजे यश्मित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डालचंद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर 12 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है।

    15 जनवरी को हुई थी भतीजे की हत्या

    15 जनवरी की रात को डालचंद के भतीजे रोहित उर्फ रिंकू पुत्र स्व. रोहिताश की हत्या विजयपाल के बिरादरी के लोगों ने कर दी थी। इस मामले में सैनी बिरादरी के चार लोग जेल में हैं।

    एसएसबी में क्लर्क है मृतक का बेटा

    विजयपाल का एक बेटा अरुण एसएसबी में है। इस वक्त लखनऊ मुख्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात है। विजयपाल के पास 20 बीघा खेत है। विजयपाल की मौत के बाद पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

    इसे भी पढ़ें- दिल्ली के कारोबारी की हत्या का खौफनाक राज, जूते से हुई शव की पहचान; हत्यारों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस