बीमारी से हुई बड़े भाई की मौत, सदमे में छोटे ने भी तोड़ा दम; एक साथ उठे दोनों के जनाजे
Bijnor News : बिजनौर के चंदपुरी गांव में 12 घंटे के भीतर दो भाइयों की मौत हो गई। एक दिन में परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया।

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बिजनौर के चंदपुरी गांव का मामला।
12 घंटे के भीतर हुई दोनों की मौत।
संवाद सूत्र, बेगावाला (बिजनौर)। शहर कोतवाली के गांव चंदपुरी में शुक्रवार को दो बुजुर्ग भाइयों 12 घंटे में ही मौत हो गई। बड़े भाई की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई।
देर रात दूसरे भाई की भी सदमे में जान चली गई। एक परिवार में एक दिन दो मौत होने से कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में दोनों भाई के शवों को एक साथ ही सिपुर्द -ए-खाक कर दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर फेरु उर्फ चंदपुरी निवासी 75 वर्षीय रफीक सलमानी पिछले काफी समय से श्वास संबंधी बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। जिनका इलाज चल रहा था। रफीक के छोटे भाई 72 वर्षीय सुक्खा भी पेट संबंधी बीमारी से पीड़ित थे।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रफीक की हालत बिगड़ने में मौत हो गई। उनके सिपुर्द-ए-खाक की तैयारी चल रही थी। दूर-दराज से आने वाले रिश्तेदारों का इंतजार चल रहा था। इसी बीच छोटे भाई सुक्का की देर रात साढ़े दस बजे मौत हो गई। 12 घंटे के भीतर एक परिवार में दो मौत होने से कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें- लव मैरिज करने वाले दामाद ने सास को गोली मारकर मौत के घाट उतारा
शनिवार दोपहर गमगीन माहौल में एक साथ दोनों भाई के शव को सिपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। रफीक के चार पुत्र व दो पुत्रियां है, जबकि सुक्का के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां है। दो भाइयों के परिवार कश्मीर में रहकर काम करते है।
