लव मैरिज करने वाले दामाद ने सास को गोली मारकर मौत के घाट उतारा
Bijnor News : बिजनौर में दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत ...और पढ़ें

बबली का फाइल फोटो
HighLights
बिजनौर के गांव में दामाद ने दिया वारदात को अंजाम।
पुलिस ने आरोपित दामाद को हिरासत में लिया।
संवाद सूत्र, कोतवाली देहात (बिजनौर)। दामाद ने 45 वर्षीय सास की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपित ने सिर और कनपटी पर गोली मारी है। जांच में पता चला कि हत्यारोपित ने गांव की ही अपनी बिरादरी की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात सास और दामाद में कहासुनी हुई थी।
नहटौर थाना क्षेत्र के गांव फुलसंदा गंगादास निवासी बबली की बड़ी पुत्री भावना 29 मार्च 2024 को गांव के सजल के साथ चली गई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। प्रेमी जोड़ा एक साल तक गांव से बाहर रहा था। एक साल बाद वापस गांव में आ कर रहने लगा। दोनों के घर आसपास में ही थे।
शुक्रवार रात नौ बजे किसी बात को लेकर बबली की दामाद सजल से कहा-सुनी हो गई, जिससे क्षुब्ध होकर सजल ने सास बबली को गोली मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। एक गोली मारने के बाद आरोपित ने दूसरी गोली मारी। सीओ धामपुर अभय पांडे और नहटौर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
सीओ ने बताया कि प्रेम विवाह के बाद दोनों पक्षों में मनमुटाव चल रहा था। रात में किसी बात पर कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपित ने गोली मार दी। मृतका के पति ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें- डॉक्टर ने सुपारी देकर कराई दूसरे डॉक्टर की हत्या, रंजिश का कारण आया सामने, शूटर सहित आरोपित गिरफ्तार
पास में रहने के बाद भी नहीं घट रही थी दूरियां
बबली के दो बेटी और दो बेटे हैं। भावना दूसरे नंबर की बेटी है। पड़ोस की सजल के साथ जाने के बाद एक साल तक दोनों बाहर रहे। सजल के परिजनों के कहने के बाद वे गांव में आने रहने लगे थे। आसपास रहने के बावजूद दोनों पक्षों में दूरियां कम नहीं हुईं। प्रेम विवाह को लेकर बबली और सचल में अक्सर विवाद होता था।
यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से दो दिन पहले इस मामले को लेकर गांव में हुई थी पंचायत
भावना के अन्य स्वजन कम विरोध करते थे, लेकिन सचल की सास बबली से अक्सर कहासुनी रहती थी। रोजाना की चिक चिक ने शुक्रवार को हत्या का रूप ले लिया और सजल ने तमंचे से दो गोली मारकर सास की हत्या कर दी। किसी ने यह भी नहीं सोचा था कि प्रेम विवाह का अंजाम हत्या तक पहुंचेगा। दोनों परिवार अनुसूचित जाति से हैं और मेहनत मजदूरी करते हैं।
