विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से दो दि‍न पहले इस मामले को लेकर गांव में हुई थी पंचायत

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 07 Mar 2026 06:36 AM (IST)

Bijnor News : बिजनौर के घासीवाला गांव में एक कार मैकेनिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार उसका एक महिला से प्रेम प्रसंग था।

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. ब‍िजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव का मामला

  2. पुलि‍स ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

जागरण संवाददाता, बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव घासीवाला में शुक्रवार सुबह कार मैकेनिक ने गांव के बाहर ग्राम समाज की भूमि पर खड़े पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि उसका एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दो दिन पहले इसी बात को लेकर गांव में पंचायत हुई थी। आशंका है कि भेद खुलने के डर से युवक ने आत्महत्या की है। स्वजन ने हत्या की भी आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शहर कोतवाली के गांव घासीवाला निवासी 25 वर्षीय सागर सरदार उर्फ भाेलू पुत्र कृष्ण सरदार बैराज रोड पर एक गैराज में कार मैकेनिक था। शुक्रवार दोपहर गांव से कुछ दूर ग्राम समाज की जमीन पर खड़े एक पेड़ की टहनी से गले में रस्सी से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। शव लटका होने की किसी की सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंच गए।

शव को उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर शहर कोतवाल रामप्रताप व चौकी इंचार्ज तेजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। शहर कोतवाल राम प्रताप ने बताया कि युवक ने पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या की है। युवक का एक महिला से प्रेम संबंध थे। अक्सर इस बात को लेकर घर में विवाद होता था। इस बात को लेकर दो दिन पहले ग्रामीणों व स्वजन ने पंचायत कर उसे सुधरने के लिए समझाया था।

युवक शराब पीने का भी आदी था। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि अनैतिक संबंध का भेद खुलने के डर से उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में पत्नी, चार साल का बेटा व चार माह बेटी है। वहीं एक भाई है। एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।