डॉक्टर ने सुपारी देकर कराई दूसरे डॉक्टर की हत्या, रंजिश का कारण आया सामने, शूटर सहित आरोपित गिरफ्तार
Bijnor News : बिजनौर में शिवालय हेल्थ केयर सेंटर के संचालक डॉ. राजकुमार की हत्या के आरोपित डॉ. नीरज कुमार ...और पढ़ें

डा. राजकुमार, सीसीटीवी में दिखा आरोपित विकास, विकास
HighLights
बिजनौर के नगीना में शिवालय हेल्थ केयर सेंटर संचालक की हत्या का मामला।
मुख्य आरोपित डॉक्टर और शूटर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। शिवालय हेल्थ केयर सेंटर संचालक की हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि सेंटर संचालक ने चिकित्सक के साथ साझे में लिया लोन को चुकाने में वादाखिलाफी की थी। अलग होकर नया अस्पताल खोल लिया था। इसी रंजिश में चिकित्सक ने उसकी हत्या कराई। पुलिस ने चिकित्सक व भाड़े के हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के डी-ब्लाक मकान नंबर 180 के मूल निवासी शिवालय हेल्थ केयर सेंटर के संचालक 38 वर्षीय डा. राजकुमार की गुरुवार शाम करीब सात बजे सेंटर के केबिन के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज व मौके पर मिली बाइक से हत्यारोपित की पहचान हुई थी।
मृतक की बहन निशा की तहरीर पर पुलिस ने विकास उर्फ छोटू निवासी तिबड़ी थाना नगीना के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने शिवालय हेल्थ केयर के पास स्थित सुमित्रा नर्सिंग होम के मालिक डा. नीरज कुमार चौहान निवासी तिबड़ी को हिरासत में लिया था। डा. नीरज ने ही कोतवाली देहात के एक पैथोलाजिस्ट से देव नाम के दो वर्षीय बालक की एक फर्जी ब्लड जांच रिपोर्ट बनवाई थी।
यह भी पढ़ें- केबिन में बैठे डॉक्टर को मौत के घाट उतारने वाले आरोपित की हुई पहचान
पुलिस ने हत्यारोपित विकास को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि डा. नीरज ने विकास को पैसे का लालच देकर हत्या कराई थी। पांच साल पहले डा. नीरज और राजकुमार ने लोन लेकर साझे में सुमित्रा नर्सिंग होम बनाया था।
यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से दो दिन पहले इस मामले को लेकर गांव में हुई थी पंचायत
ढाई साल बाद ही राजकुमार अलग हो गया और बराबर में अस्पताल खोल लिया। साझे में लिया गया लोन भी नहीं चुकता किया। इस बात को लेकर नीरज काफी रंजिश रखता था। सीओ नगीना अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों आरोपित हिरासत में हैं।
