विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केबिन में बैठे डॉक्टर को मौत के घाट उतारने वाले आरोपित की हुई पहचान, क्या सुपारी देकर कराई गई हत्या ?

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 06 Mar 2026 12:43 PM (IST)

Bijnor News : बिजनौर के नगीना में शिवालय हेल्थ केयर के संचालक डॉ. राजकुमार की गुरुवार को उनके केबिन में ...और पढ़ें

डा. राजकुमार का फाइल फाेटो, सीसीटीवी में दिखा आरोपित।

डा. राजकुमार का फाइल फाेटो, सीसीटीवी में दिखा आरोपित।

HighLights

  1. बिजनौर के नगीना में हुई गाजियाबाद निवासी डॉक्टर की हत्या

  2. फरार हत्यारोपित की तलाश कर रही हैं पुलिस की तीन टीम

संवाद सूत्र, नगीना (बिजनौर)। नगीना में धामपुर रोड पर शिवालय हेल्थ केयर सेंटर के संचालक व चिकित्सक की गुरुवार देर शाम उनके केबिन में गोली मारकर हत्या कर दी थी। देर रात हत्यारोपित की बाइक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर ली गई है।

मृतक की बहन की तहरीर पर हत्यारोपित विकास उर्फ छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को आशंका है कि हत्या सुपारी देकर कराई गई है। पुलिस ने हत्यारोपित के बड़े भाई लोकेंद्र और आरोपित की पत्नी के साथ-साथ अस्पताल संचालक के एक पड़ोसी चिकित्सक को पूछताछ के लिए हिरासत लिया है।

गाजियाबाद के नंदीग्राम थाना क्षेत्र के डी-ब्लाक मकान नंबर 180 के मूल निवासी 38 वर्षीय अस्पताल संचालक डा. राजकुमार पुत्र स्व. धर्मपाल सिंह का नगीना में धामपुर रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास शिवालय हेल्थ केयर के नाम से अस्पताल है। गुरुवार शाम करीब सात बजे वह अपने केबिन में सहायक डा. मूसा के साथ बैठकर मरीज देख रहे थे।

इसी बीच एक युवक ने दो साल के बच्चे की जांच रिपोर्ट दिखाने के बहाने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपित पैदल ही फरार हो गया था। आरोपित अपनी बाइक अस्तपाल के बाहर छोड़ गया था। पुलिस ने बाइक के आधार पर हत्यारोपित की पहचान कर ली। जांच व पूछताछ में पता चला कि गोली मारने वाला आरोपित नगीना थाना क्षेत्र के गांव तिबड़ी निवासी विकास उर्फ छोटू है। वह अपने बड़े भाई लोकेंद्र की बाइक लेकर आया था।

यह भी पढ़ें- मरीज देख रहे डाॅक्‍टर की सीने में गोली मारकर हत्या

सीओ नगीना अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक की बहन निशा की तहरीर पर हत्यारोपित विकास उर्फ छोटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। हत्यारोपित के भाई और पत्नी से पूछताछ की गई है। अभी तक पूछताछ में पत्नी ने बताया कि वह कभी भी अपना बच्चा दिखाने के लिए चिकित्सक के पास नहीं आए हैं।
हत्यारोपित खेतीबाड़ी करता है और नशे का भी आदी है। पुलिस को आशंका है कि हत्या सुपारी देकर कराई गई है। पुलिस की तीन टीमें हत्यारोपित की तलाश कर रही हैं।

पांच मिनट पहले चिकित्सक की लोकेशन लेकर गया था आरोपित

पुूलिस जांच में सामने आया है कि हमलावर ने सेंटर पर सटीक रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया। वारदात से पांच मिनट पहले वह सेंटर पर आया और चिकित्सक की लोकेशन देखकर चला गया। पांच मिनट बाद ही जांच रिपोर्ट लेकर आ गया।

डा. राजकुमार ने डेढ़ साल पहले सेंटर खोला था। वह एमडी व बाल रोग विशेषज्ञ थे। उनके क्लीनिक में सहायक चिकित्सक भी हैं। सेंटर में काम करने वाली कर्मचारी मोनी ने बताया कि है कि घटना से पांच मिनट पहले हमलावर आया था। उसके सिर में कैप और कंधे पर बैग था। केबिन में चिकित्सक को देखने के बाद आरोपित मौके से चला गया।

इसके बाद आरोपित कर्मचारियों से चिकित्सक से मिलने की गुहार लगाते हुए सीधे चिकित्सक के केबिन में चला गया। उसने दो साल के बच्चे देव की जांच रिपोर्ट उसे दिखाई। उस समय आरोपित पास में ही डा. मूसा भी कंप्यूटर में कुछ काम कर रहे थे।
चिकित्सक रिपोर्ट देखने में व्यस्त थे। अचानक आरोपित ने बैग से हथियार निकाला और सीने में बाएं तरफ गोली मार दी। घटना से मची अफरातफरी के बीच आरोपित मौके से भाग गया। उधर, धमाके की आवाज सुनकर डा. मूसा का ध्यान उधर गया।