विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर वाले ध्यान दें! 700 मीटर लंबे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए बंद होगा रेलवे फाटक, वैकल्पिक मार्ग का करें इस्तेमाल

By Rahul Shyam Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 24 Nov 2026 05:08 PM (IST)

Bijnor News : बिजनौर में नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण 26 नवंबर से शुरू होगा। इसके चलते रेलवे फाटक स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा।

स्योहारा में नूरपुर रोड फाटक के पास पड़ी मिट्टी, जहां आरओबी का निर्माण कार्य शुरू होगा। जागरण

स्योहारा में नूरपुर रोड फाटक के पास पड़ी मिट्टी, जहां आरओबी का निर्माण कार्य शुरू होगा। जागरण

HighLights

  1. नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण 26 नवंबर से शुरू।

  2. रेलवे फाटक स्थायी रूप से बंद, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन।

संवाद सूत्र, स्योहारा (बिजनौर)। नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य 26 नवंबर से शुरू होगा। जिसके चलते अब 26 नवंबर से रेलवे फाटक को स्थाई रूप से बंदकर दिया जाएगा। इस संबंध में रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार फाटक से गुजरने वाले वाहनों से यातायात अब पूर्ण रूप से बंद रहेगा। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में नजदीकी क्रासिंग अवध शुगर मिल के पास स्थित फाटक से होकर वाहन गुजारे जाएंगे।

रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम व यातायात का दबाव कम करने और आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से यहां करीब 700 मीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसकी चौड़ाई 11 मीटर निर्धारित की गई है। ओवरब्रिज का निर्माण थाना स्योहारा से शुरू होकर नूरपुर रोड स्थित वर्धमान सिनेमा तक किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए विभाग ने सड़क के बीच से दोनों ओर 10-10 मीटर भूमि चिन्हित की है। रेलवे फाटक बंद होने के बाद वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा।

यह भी पढ़ें- गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार सदस्य डूबे, एक को बचाया; तीन की तलाश जारी

दारानगर गंज मेला मार्ग पर बसों का संचालन बंद,यात्री रहे परेशान

चांदपुर: दारानगर गंज में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले गंगा स्नान मेल को जाने वाले मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिए जाने से यात्रियों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी। मेला जाने के लिए यात्रियों को डग्गामार निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

यह भी पढ़ें- बिजनौर में जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी, SP के आदेश पर मुकदमा दर्ज  

बिजनौर मार्ग स्थित विदुर की धरती दारानगर गंज में गंगा घाट पर सदियों से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान मेले का आयोजन होता आ रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के लिए वहां पहुंचते हैं। गंगा स्नान मेले में बच्चों का मुंडन कराने तथा दीपदान करने के लिए भी हजारों की संख्या में यात्री मेले में जाते हैं । मेले में जाने के लिए चांदपुर बिजनौर मुख्य मार्ग है लेकिन इस मार्ग पर सोमवार की सुबह से ही बसों का संचालन बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- गन्ने की पैदावार दोगुनी तक बढ़ाने का नया फॉर्मूला: चीनी मिलें अपना रहीं 'FIRBP' तकनीक, गेहूं कटने से पहले ही बोया जा सकेगा गन्ना

यात्रियों की सड़क सुरक्षा के नाम पर अधिकारियों ने बसो का संचालन ठप करते समय एक बार भी यह नहीं सोचा की यात्री किस तरह से दारानगर गंज मेले में पहुंचेंगे। रोडवेज बस स्टेशन इंचार्ज राजकुमार सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिजनौर गंज मार्ग पर बसों का संचालन बंद कर अम्हेड़ा हल्दौर चौराहे से होते हुए बसों संचालन किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।