विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गन्ने की पैदावार दोगुनी तक बढ़ाने का नया फॉर्मूला: चीनी मिलें अपना रहीं 'FIRBP' तकनीक, गेहूं कटने से पहले ही बोया जा सकेगा गन्ना

By Ajeet Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 23 Nov 2026 06:03 PM (IST)

गन्ने का रकबा और पैदावार बढ़ाने के लिए बिजनौर की सभी चीनी मिलें इस बार एफआइआरबीपी विधि से गेहूं की बुआई कराएंगी। यह तकनीक गेहूं कटने से पहले ही गन्ने की बुआई संभव बनाती है, जिससे पैदावार 40 से बढ़कर 70-80 क्विंटल प्रति बीघा तक हो सकती है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बिजनौर की सभी चीनी मिलें गन्ने की पैदावार बढ़ाने को अपनाएंगी नई विधि।

  2. पिछले वर्ष बरकातपुर मिल ने किया था ट्रायल, गन्ने की फसल रही बेहतर।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। गन्ने का रकबा और पैदावार बढ़ाने के लिए सभी चीनी मिल इस बार एफआइआरबीपी (फ्यूरो इरीगेटेड रेज्ड बेड प्लांटर) विधि से गेहूं की बुआई कराने जा रही हैं। इस विधि में गेहूं की फसल कटने से पहले ही गन्ने की बुआई हो जाती है। पिछले वर्ष जिले में केवल बरकातपुर चीनी मिल ने इसका ट्रायल किया था। इस बार बरकातपुर अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत गेहूं बुआई में इस विधि का प्रयोग करेगी।

गन्ना और गेहूं जिले के किसानों की मुख्य फसल हैं। किसान पिछले तीन चार वर्ष से गन्ने की कम पैदावार का संकट झेल रहे हैं। गन्ने की 0238 प्रजाति बीमार होने से किसानों के सामने नई नई प्रजाति और तरीके अपना रहे हैं। किसान गेहूं के बाद गन्ने की फसल बोते हैं तो इससे गन्ने की पैदावार कम होती है।

बरसात से पहले गन्ने को वृद्धि का समय कम मिलता है। गन्ने की फसल को बरसात से पहले अधिक समय देने के लिए बरकातपुर चीनी मिल ने पिछले वर्ष एफआइआरबीपी (फ्यूरो इरीगेटेड रेज्ड बेड प्लांटर) विधि से गेहूं की बुआई कराई थी। इसमें लेजर जैसे उपकरण एफआइआरबीपी से खेत में गुल खींची जाती है।

एक गुल से दूसरी गुल के बीच में साढ़े चार फीट का बैड बन जाता है। इसमें उपकरण से खुद ही लाइन में गेहूं की बुआई कर दी जाती है। एक बैड से दूसरे बैड के बीच में छह इंच का गैप होता है। इस गैप में गेहूं नहीं रहता है। इसमें फरवरी में आराम से गन्ना बोया जा सकता है। सामान्य तौर पर खेत में गेहूं की पैदावार साढ़े तीन से चार कुंतल प्रति बीघा तक होती है।

नई विधि में गेहूं की पैदावार और बढ़ेगी। मई में गन्ना बोने पर पैदावार 40 कुंतल प्रति बीघा तक ही रहती है। नई विधि से फरवरी या मार्च में में गेहूं वाले खेत में गन्ना बोने पैदावार 70 से 80 कुंतल प्रति बीघा तक जाएगी। बरकातपुर मिल ने पिछले वर्ष इस विधि से 800 हेक्टेयर भूमि में गन्ने की फसल बुआई थी। बाकी मिल भी एफआइआरबीपी विधि से ही गन्ने की बुआई करा रही हैं।

इस तरह होती है बचत

नई तकनीक से बुआई करने पर गेहूं की बुआाई के साथ ही गन्ने की बुआई के लिए ही खेत तैयार हो जाता है। यानी गन्ने की बुआई के लिए खेत तैयार करने वाला सारा पैसा बच जाता है। बहुत कम खर्च में गेहूं की कटाई होने से पहले ही गन्ने की बुआई कर दी जाती है।

  • 32,145 हेक्टेयर है बरकातपुर चीनी मिल का रकबा
  • 40,057 किसान मिल को करते हैं गन्ने की आपूर्ति
  • 5,000 हेक्टेयर मिल क्षेत्र में बोया जाता गेहूं
  • 3,200 हेक्टेयर भूमि में गेहूं के बाद बोया जाता है गन्ना

इन्हाेंने कहा

किसानों ने गन्ने में ट्रेंच विधि अपनाई तो गन्ने की पैदावार बढ़ी। अब किसानों को गेहूं में भी नई तकनीक अपनानी चाहिए। इससे गन्ने की बुआाई दो माह पहले होगी। इसके असर पैदावार पर पड़ेगा और फसल अच्छी होगी। -नरपत सिंह, संयुक्त अध्यक्ष, बरकातपुर चीनी मिल, बिजनौर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।