विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी, SP के आदेश पर मुकदमा दर्ज  

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 24 Nov 2026 01:45 PM (IST)

Bijnor News: बिजनौर में जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. पीड़ित ने एसपी बिजनौर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

  2. आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

संवाद सहयोगी, नजीबाबाद (बिजनौर)। जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने एसपी से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि जमीन का सौदा करने के बाद आरोपितों ने उससे 5.50 लाख रुपये नकद और 6.50 लाख रुपये का चेक लेकर रकम हड़प ली। चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

किरतपुर के मुहल्ला काजियान निवासी इरशाद अहमद पुत्र बुंदू खान ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चार नवंबर 2026 को जमीन के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। बताया जाता है कि मौजा राहुखेड़ी कोरा में खसरा संख्या 36 के एक हिस्से की 30 फुट लंबी और 28 फुट चौड़ी जमीन का सौदा किया गया था। आरोप है कि जमीन का सौदा करने के दौरान उसे बताया गया कि जमीन का मालिकाना हक इरशाद अहमद के पास है।

जमीन का सौदा करने वाले इरशाद अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी मुहल्ला हवेलीतला, नजीबाबाद ने जमीन के बदले पांच लाख 50 हजार रुपये अलग-अलग किस्तों में लिए थे। यह रकम छह नवंबर 2023 को करीब 11 बजे दी गई थी। इसके बाद आरोपितों ने आपस में मिलीभगत कर जमीन का बैनामा नहीं कराया। पीड़ित को जमीन के बदले 6.50 लाख रुपये का पंजाब नेशनल बैंक का चेक भी दिया गया था। जब पीड़ित ने चेक बैंक में लगाया तो खाते में रकम नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया। 

पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने उसके साथ धोखाधड़ी की और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने पुलिस अधीक्षक से आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए 6.50 लाख रुपये और अन्य रकम वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में किरतपुर के मुहल्ला काजियान निवासी तालिब, इंतजार, अदनान, वाजिद मास्टर और इरशाद खान एवं एक अज्ञात आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।