सरकारी नौकरी लगते ही शादी से मुकरा प्रेमी, थाने पहुंची प्रेमिका; दोनों पक्ष आमने-सामने
Bijnor News: नहटौर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सरकारी नौकरी लगने के बाद अपनी प्रेमिका से शादी करने के वादे से इन्कार कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
युवती ने नहटौर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
संवाद सूत्र, नहटौर (बिजनौर)। एक युवक ने सरकारी नौकरी लगने के बाद प्रेमिका से शादी करने से इन्कार कर दिया। मामला थाने पहुंचा और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। हंगामा भी हुआ।
नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का क्षेत्र के ही दूसरे गांव की युवती से करीब चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था।
युवती के अनुसार, हाल ही में युवक की सरकारी नौकरी लग गई। इसके बाद उसके परिजनों ने युवक की शादी कहीं और करने की तैयारी शुरू कर दी।
युवती का आरोप है कि जब उसने युवक और उसके परिजनों से शादी की बात कही तो उन्होंने इन्कार कर दिया। युवक भी पूर्व में किए गए शादी के वादे से मुकर गया। गुरुवार को युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। बाद में दोनों पक्षों के कुछ लोगों ने आपसी बातचीत से मामला सुलझाने की बात कही और इसके लिए तीन दिन का समय लिया।
कोतवाल किशन अवतार सिंह ने बताया कि युवती की ओर से शिकायत मिली थी। दोनों पक्षों ने फिलहाल आपसी सहमति से मामला सुलझाने के लिए समय मांगा है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: बुर्का पहनकर आई महिला ने ज्वैलरी शॉप से उड़ाया एक लाख रुपये से भरा बैग, CCTV में कैद हुई घटना
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, चार पर केस दर्ज
हल्दौर: थाना स्योहारा के मुहल्ला मुस्लिम चौधरियान निवासी परवीन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री संगीता का विवाह करीब दस वर्ष पूर्व हल्दौर क्षेत्र के गांव कुम्हारपुरा निवासी प्रमोद के साथ किया था।
यह भी पढ़ें- मुंबई में रची गई 65 लाख रुपये की ठगी की साजिश, आठ लोगों के खिलाफ बिजनौर में मुकदमा दर्ज
आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति प्रमोद, जेठ नरेंद्र, जेठानी अरुणा और जेठानी रूपा उर्फ मुन्नी दहेज की मांग करते हुए संगीता को प्रताड़ित करते रहे।
पीड़िता का आरोप है कि करीब एक माह पूर्व दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। 20 अगस्त को पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए थाने बुलाया था।
यह भी पढ़ें- बिजनौर: नजीबाबाद-कोटद्वार रेलखंड पर फाटक तीन दिन के लिए बंद, ट्रैफिक होगा डायवर्ट; वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग
आरोप है कि वहां भी ससुराल पक्ष के लोगों ने संगीता और उसकी बहन रूपा के साथ अभद्रता व मारपीट की। थाना प्रभारी बिजेंद्र राठी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति, जेठ व दो जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
