बिजनौर: नजीबाबाद-कोटद्वार रेलखंड पर फाटक तीन दिन के लिए बंद, ट्रैफिक होगा डायवर्ट; वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग
Bijnor News: नजीबाबाद-कोटद्वार रेलखंड पर चंदनपुर फाटक रेलपथ अनुरक्षण कार्य के कारण बंद रहेगा। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

प्रतीकात्मक फोटो
संवाद सहयोगी, नजीबाबाद (बिजनौर)। नजीबाबाद-कोटद्वार रेलखंड पर चंदनपुर स्थित रेलवे फाटक संख्या-7/सी पर रेलपथ अनुरक्षण कार्य के चलते फाटक को तीन दिन के लिए सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 11 सितंबर की सुबह आठ बजे से 13 सितंबर की शाम आठ बजे तक फाटक से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
रेलवे के फाटक पर स्लीपर बदलने, ट्रैक की ओवरहालिंग और रोड सरफेस बनाने का कार्य किया जाना है। यह फाटक नजीबाबाद-कोटद्वार सेक्शन के के मध्य स्थित है। रेलवे प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से इस मार्ग के यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट करने का अनुरोध किया है। साथ ही रेल यातायात की सुरक्षा से जुड़े आवश्यक कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए स्थानीय प्रशासन से सहयोग और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।
फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। रेलवे सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
हाईवे चौड़ीकरण के लिए विद्युत पोल शिफ्टिंग का काम शुरू
धामपुर: नगर के बीच से गुजर रहे हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य पिछले कुछ समय से रुका हुआ है। इसमें कुछ स्थानों पर चिन्हित पेड़ व विद्युत पोल हटाया जाना अभी बाकी है। हालांकि बरसात व इन कारणों से काफी समय से काम रुका हुआ था, लेकिन अब विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरू कराया गया है।
यह भी पढ़ें- बिजनौर में बनैली नदी के पुल की एप्रोच दोबारा धंसी, सड़क पर बना 5 फीट गहरा गड्ढा; हादसे का खतरा
पहले दुर्गा विहार के पास से पोल शिफ्ट किए जा चुके हैं, अब नगीना चौराहा से शेरकोट रोड पर आरएसएम तिराहा तक विद्युत पोल हटाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। जेई राजेश कुमार ने बताया कि पहले नगीना रोड पर दुर्गा विहार से पोल शिफ्टिंग का कार्य हुआ था। अब बरसात कम होने के कारण फिर से काम शुरू कराया गया है। आरएसएम तिराहा तक लगभग 22 पोल शिफ्ट किए जाएंगे।
