विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में रची गई ब‍िजनौर के टीचर से 65 लाख रुपये की ठगी की साजिश, आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 10 Sep 2026 12:53 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक शिक्षक ने रेलवे में नौकरी और कैंटीन का ठेका दिलाने के नाम पर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. रेलवे में नौकरी और ठेका दिलवाने का झांसा देने का आरोप।

  2. बिजनौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

जागरण सवांददाता, बिजनौर। मुंबई गए शहर निवासी शिक्षक से 65 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि उनसे रेलवे में नौकरी और कैंटीन का ठेका दिलवाने का झांसा देकर ठगी की गई। पीड़ित की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, शिक्षक का दावा है कि आरोपितों में महान गायक मोहम्मद रफी का धेवता भी शामिल है। 

शहर के मुहल्ला काजीपाड़ा निवासी मुजीबुर्रहमान प्राथमिक स्कूल में सरकारी अध्यापक है। मुम्बई में वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात आरोपितों से हुई। उन्होंने मुजीबुर्ररहमान को झांसा दिया कि उनके रेलवे विभाग में बड़े अधिकारियों के संपर्क हैं। वह उनके परिवार के कुछ लोगों को रेलवे में नौकरी दिलवा सकते हैं। साथ ही कैंटीन का ठेका भी दिलवा दिया जाएगा।

इस दौरान फरहीन पत्नी इरफान परवेज ने उसे पूरा विश्वास दिलाया। वर्ष 2021 में एक दर्जन खातों में अलग-अलग खातें में करीब 65 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उन्हें झांसा देते रहे। पांच साल से आरोपित उन्हें सिर्फ आश्वासन देते रहे। कहने के बाद भी उनकी रकम नहीं लौटाई गई। अब पैसे वापस मांगने पर धमकी देते हैं।

शिक्षक की तहरीर इरफान परवेज अहमद, उसकी पत्नी फरहीन, बेटा उबैद, इमाद के अलावा शहाना कुरैशी, रिहाना कुरैशी व शाहनवाज कुरैशाी के खिलाफ शहर कोतवाली में धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिक्षक का कहना है कि इरफान परवेज महान गायक मोहम्मद रफी का धेवता है, जबकि फरहीन, इरफान परेवज की पत्नी है। आरोप है कि पूरी साजिश धेवते की पत्नी फरहीन ने रची है। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।