Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'गंदी हरकत करता था', यूपी में मां ने 32 साल के बेटे को मार डाला; बोली- हत्या नहीं... उस शैतान का वध किया है

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 05:47 PM (IST)

    बिजनौर में पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी मां को गिरफ्तार किया है। मां ने बेटे की हत्या इसलिए की क्योंकि वह नशे में उसके साथ अश्लील हरकत करता था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिए हैं और आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। महिला को अपनी किए पर कोई पछतावा नहीं है।

    Hero Image
    अश्लील हरकत से परेशान होकर मां ने की थी बेटे की हत्या।

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। दो दिन पहले एक गांव में हुई युवक हत्या का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। मां ने ही अपने पुत्र का गला रेतकर और सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पाठल और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस का कहना है कि आरोपित युवक नशे में घर आकर अपनी मां के साथ अश्लील हरकत करता था। इसी से परेशान होकर मां ने उसकी हत्या कर दी। आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया है।

    मंडावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय युवक की घर में सोते हुए हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने मंडावली थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस और स्वाट टीम जांच में जुटी थी। शनिवार रात पुलिस मृतक की 55 वर्षीय मां को गिरफ्तार कर लिया।

    सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में आरोपित महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपने बेटे की धारदार हथियार पाठल (दांती) से गर्दन व सिर पर तीन वार कर हत्या कर दी थी।

    मां का कहना है कि बेटा नशेड़ी था और आए दिन घरवालों के साथ मारपीट करता था। मृतक नशे में कई बार घरवालों से मारपीट कर चुका था।

    उसने कई बार अपने पुत्र को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नशे की हालत में बार बार घटना को अंजाम देता था। वह अकसर शराब के नशे में उसके साथ अश्लील हरकत था। इस बात से वह काफी परेशान थी। बेटे के रूप में शैतान दिखने लगा था। इसलिए घटना की रात जैसे ही वह कमरे में चारपाई पर सो गया, तो तभी उसने पाठल से वार कर उसकी हत्या कर दी।

    आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज भेज दिया गया है। एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने बताया कि बेटे की गंदी हरकतों से परेशान होकर उसकी हत्या की है। टीम में स्वाट प्रभारी सचिन मलिक, एसओ रामप्रताप सिंह शामिल रहा।

    हत्या नहीं वध किया है-

    आरोपित मां ने पुलिस को बताया कि उसे हत्या का कोई गम नहीं हैं। उसने हत्या नहीं वध किया है। वह बेटे की हरकत से बहुत परेशान थी। उसने मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित किया था। उसकी सजा मिल गई है।