Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Politics: यूपी की 20 और बिहार की पांच सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी PMSP, इस पार्टी से गठबंधन की थी चर्चा

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 05:38 PM (IST)

    प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद ने कहा भाजपा से गठबंधन की बात चल रही थी। गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें बुलाया भी था। बात हुई सहमति भी बनी थी लेकिन बाद में इसको लेकर कोई घोषणा नहीं हो सकी। ऐसे में वह अकेले चुनाव लड़ेंगे। कहा कि वह समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

    Hero Image
    यूपी और बिहार की 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी प्रमासपा

    संवाद सहयोगी, ज्ञानपुर (भदोही)। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश 20 व बिहार में पांच सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशी तय कर लिए गए है। भदोही संसदीय सीट से वह स्वयं प्रत्याशी होंगे और चुनाव लड़ेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि भाजपा से गठबंधन की बात चल रही थी। गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें बुलाया भी था। बात हुई, सहमति भी बनी थी लेकिन बाद में इसको लेकर कोई घोषणा नहीं हो सकी। ऐसे में वह अकेले चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भदोही, मीरजापुर, चंदौली, राबर्टसगंज, जौनपुर सहित प्रदेश के 20 सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे।

    कहा कि वह समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामफल बिंद, महेंद्र बिंद, प्रेमबहादुर सिंह व अन्य थे।

    यह भी पढ़ें- आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव समेत 43 लोगों के खिलाफ एक्शन, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में केस दर्ज