बंधुआ मजदूरी कराने का लगाया आरोप
जासं ज्ञानपुर (भदोही) औराई क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के वनवासी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच
By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 05:57 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 05:57 PM (IST)
जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : औराई क्षेत्र के चंद्रपुरा गांव के वनवासी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। आरोप लगाया कि उचेठा और विरापट्टी के लोगों ने काम दिलाने के नाम पर परिवार के लोगों को महाराष्ट्र के सोलापुर ले गए। काम के बदले 10 हजार महीना मजदूरी दिलाने को कहा था। परिवार के लोगों को बंधक बनकर काम कराया जा रहा है। शिकायत भी पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार के लोगों को धमकी भी दी जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में मुनरा देवी, सरोजा देवी, गुड्डी देवी, करमना आदि थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें