Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Basti News: पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या, मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sat, 03 May 2025 01:18 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 2023 में होली के दिन मृतक के चाचा से हत्यारोपित बादल का विवाद हो गया था। इसी को लेकर पुरानी रंजिश में हत्या की बात की जा रही है।

    Hero Image
    घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। इनसेट में मृतक। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोटवा बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव में मामूली विवाद के चलते 37 वर्षीय युवक की शुक्रवार की रात चाकू मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर थाना क्षेत्र के बढनी गांव में राजकुमार उर्फ दिलीप पुत्र सत्यनरायण का गांव के ही बादल पुत्र रमाकांत से पुरानी रंजिश चल रही थी। शुक्रवार की रात राजकुमार अपने टेंपो में बैठ कर आइपीएल का मैच देख रहा था। इसी बीच बादल ने वहां पहुंचकर राजकुमार के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए।

    घटना में गंभीर रूप से घायल राजकुमार की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू की। मृतक टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।

    इसे भी पढ़ें- Basti News: मामा के घर आई किशोरी का पंखे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले में त्वरित कार्यवाही की। मृतक के पिता सत्यनरायन की तहरीर पर हत्यारोपित बादल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

    राजकुमार उर्फ दिलीप। फाइल फोटो


    2023 से होली के दिन से ही खुन्नस में था हत्यारोपित

    मृतक के स्वजन ने बताया कि 2023 में होली के दिन मृतक के चाचा से हत्यारोपित बादल का विवाद हो गया था। विवाद को सुलझाने राजकुमार गए थे, जिससे नाराज होकर बादल ने उनकी अंगुली तोड़ दी थी। उसके बाद राजकुमार व बादल का विवाद और बढ गया था।

    इसे भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस ने बीच सड़क पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, बोली- उंगली भी उठाई तो... हंगामा देखने वालों की जुटी भीड़

    आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद को लेकर बादल ने राजकुमार की हत्या की। मृतक के पत्नी लक्ष्मी देवी,बेटी शालनी व बेटे हर्षित का रो रो कर बुरा हाल है। हर्षित ने बताया कि घटना के समय पिता जी टेंपो में बैठकर आइपीएल मैच देख रहे थे, तभी बादल ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

    comedy show banner
    comedy show banner