Basti News: मामा के घर आई किशोरी का पंखे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किशोरी की रस्सी के सहारे पंखे से लटका शव मिला है। सुबह शव को देखकर हड़कंप मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

जागरण संवाददाता, बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल गांव में अपनी मां के साथ मामा के घर आई एक किशोरी का दूसरे तल के कमरे में पंखे में रस्सी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता शव मिला है। किशोरी का पैर नीचे बेड पर मुड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम व दुबौलिया पुलिस ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित की।
जागृति उर्फ डाली (15) पुत्री राम जियावन निवासी हरैया थाना धर्मसिंघवा जनपद संत कबीर नगर अपनी मां पुष्पा देवी व बहन लक्ष्मी 12 वर्ष के साथ अपने ननिहाल बैरागल जगन्नाथ तिवारी ( 85) के घर नानी प्रभावती की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें ही देखने सभी करीब एक माह पूर्व आए हुए थे।
मृतक जागृति की फाइल फोटो।
मृतक की मां पुष्पा देवी ने बताया की शुक्रवार की शाम सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। जागृति भी घर के दूसरे तल पर बने कमरे में सोने गई थी। सुबह जब वह नहीं उठी तो उसके कमरे के पास गई तो देखा कमरा अंदर से बंद था।
इसे भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस ने बीच सड़क पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, बोली- उंगली भी उठाई तो... हंगामा देखने वालों की जुटी भीड़
जानकारी लेते थानाध्यक्ष दुबौलिया।
दूसरे के छत से होते हुए उसके कमरे में लगे खिड़की के पास जाकर देखा तो वह छत में लगे पंखे से लटक रहे थी। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया तब तक वह मर चुकी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर फारेंसिक टीम व दुबौलिया पुलिस ने पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित कर शव को नीचे उतरवाया। मृतक चार बहनों में तीसरे नंबर की थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।