Basti Flood Alert: लाल निशान से 18 CM ऊपर स्थिर हुआ सरयू का जलस्तर, ग्रामीण कटान से परेशान
बस्ती के दुबौलिया क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से सुविका बाबू गांव पानी से घिर गया है। ग्रामीण परेशान हैं क्योंकि उन्हें आने-जाने के लिए मोटरबोट का सहारा लेना पड़ रहा है और मवेशियों के लिए चारे का संकट बना हुआ है। बिसुन्दासपुर और टेड़वा गांव भी आंशिक रूप से प्रभावित हैं। ग्रामीणों को अभी तक बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिल पाई है।

संवाद सूत्र, दुबौलिया बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे खतरे के निशान 92.73 मीटर से 18 सेमी ऊपर 92.91 मीटर पर स्थिर हो गया है। हालांकि बढे जलस्तर के कारण बाढ़ ग्रस्त गांव सुविकाबाबू चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है। वहीं जबकि बिसुन्दासपुर अनुसूचित बस्ती और टेड़वा गांव भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है।
वर्षाकाल के दौरान नदी में बाढ आने से सुविकाबाबू गांव पानी से घिर जाता है। इस बार वर्षा काल में वह चार बार पानी से घिर चुका है। अभी तक यहां के लोगों को बाढ़ राहत सामग्री तक नहीं मिल पाई है। मवेशियों के लिए अभी भी चारे का संकट बना हुआ है। भूसा व हरा चारा न मिलने से पशुपालक परेशान है।
वहीं बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। जैसे तैसे वह प्रशासन की तरफ से लगाई दो मोटर बोट के सहारे स्कूल से आते जाते हैं। सरयू का जलस्तर बढ़ने से तटबंध पर भी दबाव बढ़ा हुआ है। वहीं रुक-रुक कर हो रहे वर्षा के चलते तटबंध पर जगह जगह रेनकट भी बन गए हैं।
यह भी पढ़ें- UP News: वाराणसी में वकीलों पर मुकदमा दर्ज होने का विरोध, सड़क पर उतरे बस्ती के अधिवक्ता
समय रहते अगर रेनकट नहीं भरे गए तो समस्या उत्पन्न हो सकती है। अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। तटबंध और नदी के बीच रहने वालों को सतर्क भी किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।