Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेडिकल साइंस का दुर्लभ मामला: महिला के पेट में पल रहे बच्चे में मिला एक और भ्रूण, डॉक्टर भी हुए हैरान

    By Jagran NewsEdited By: Nirmal Pareek
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 05:38 PM (IST)

    Basti News एक महिला के गर्भ में भ्रूण में भ्रूण पलने का दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां मालवीय रोड स्थित एक अस्पताल में जांच के दौरान इसकी जानकारी हुई तो चिकित्सक हैरत में पड़ गए। महिला के स्वजन भी इसको लेकर हैरान हैं।

    Hero Image
    महिला के पेट में पल रहे बच्चे में मिला एक और भ्रूण, डॉक्टर भी हुए हैरान

    एसके सिंह, बस्ती : एक महिला के गर्भ में भ्रूण में भ्रूण पलने का दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां मालवीय रोड स्थित एक अस्पताल में जांच के दौरान इसकी जानकारी हुई तो चिकित्सक हैरत में पड़ गए। महिला के स्वजन भी इसको लेकर हैरान हैं। बहरहाल इस विकट स्थिति से सामना करने के लिए गर्भवती महिला और उसके स्वजनों को अस्पताल की टीम मानसिक रूप से तैयार करने में जुटी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वांचल का यह पहला मामला

    प्रेगनेंसी का ऐसा दुर्लभ मामला पांच लाख बच्चों में से किसी एक में मिलता है। बस्ती ही नहीं बल्कि पूर्वांचल का यह पहला मामला है। इस केस को हैंडल कर रही वरिष्ठ महिला चिकित्सक आभा सिंह ने बताया कि महिला मीडिल क्लास फैमिली की है और ग्रामीण क्षेत्र में निवास करती है। महिला के दो स्वस्थ बच्चे पहले से ही हैं। मंगलवार को यह महिला ओपीडी में चिकित्सकीय सलाह लेने पहुंची थी। बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला का पेट असामान्य लगा तो अल्ट्रासाउंड जांच की सलाह दी। आशा सिंह ने इसकी जांच की तो महिला के गर्भ में भ्रूण में भ्रूण पलता देखा। कहा सहसा यकीन नहीं हुआ तो मुझे भी बुला लिया।

    रेडियोलोजिस्ट संगठन ने भी की है इसकी पुष्टि

    महिला चिकित्सक ने बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच में महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के पेट में आठ सप्ताह का एक और भ्रूण पलता पाया गया। कई चक्र की जांच के बाद रिपोर्ट एक जैसी आई तो रेडियोलोजिस्ट डा.आरएन पांडेय को भी बुलाया गया। इन्होंने भी जांच में इसकी पुष्टि की। रेडियोलोजिस्ट संगठन के बीच भी यह जांच रिपोर्ट रखी गई। इसमें भी परीक्षण के बाद महिला के पेट में भ्रूण में भ्रूण होने की पुष्टि की गई।

    आखिर कैसे पहुंचा बच्चे के पेट में भ्रूण

    डाक्टरों का कहना है कि बच्चे के पेट में भ्रूण पहुंचने को लेकर कई तरह की चिकित्सकीय जानकारियां हैं। दरअसल, किसी महिला के गर्भवती होने के दौरान दो भ्रूण बन सकते हैं। जब ये भ्रूण विकसित होते हैं तो एक भ्रूण दूसरे के अंदर चला जाता है और भ्रूण के अंदर भ्रूण का मामला बन जाता है।

    बच्चे के पेट में भ्रूण होने से दोनों को खतरा है। सब कुछ ठीक रहा और बच्चा जन्मा तो तुंरत ही उसका ऑपरेशन करना पड़ेगा। यह ऑपरेशन पीडियाट्रिक सर्जन ही कर सकते हैं। इसकी सुविधा यहां नहीं है। महिला और उसके पति को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। आगे का फैसला महिला और उसके स्वजनों पर निर्भर है।

    -डॉ.आभा सिंह,वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ