Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में पत्नी पर डीजल छिड़ककर लगा दी आग, पति फरार; मुकदमा दर्ज

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 02:55 PM (IST)

    बस्ती में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर डीजल डालकर आग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है।

    Hero Image
    पत्नी पर डीजल छिड़ककर लगा दी आग, पति फरार

    जागरण संवाददाता, गोटवा, बस्ती। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी।उसके बाद फरार हो गया। किसी तरह से लोगों ने पत्नी को अस्पताल पहुंचाया, उसका शरीर 20 प्रतिशत जल चुका है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पति फरार है। घटना बुधवार की सुबह बताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना नगर क्षेत्र के बेलाड़ी गांव की है। बुधवार की सुबह पति द्वारा पत्नी पर डीजल डालकर जला मारने की कोशिश की। पति दीपक गुप्ता पर अपनी पत्नी बबिता को आग लगाने का गंभीर आरोप है। घटना गंभीर रूप से झुलसी पत्नी को पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार, दीपक गुप्ता अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। किसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था। बबिता के पिता जगराम गुप्ता निवासी धनघटी ,थाना गौर की तहरीर पर दामाद दीपक पर अपनी बेटी को जलाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

    यह भी पढ़ें- Basti News: कोतवाली क्षेत्र से दीवान के बेटे का अपहरण, शहर में मची खलबली

    थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि आरोपित पति के खिलाफ हत्या का प्रयास कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner