UP: कॉलेज के मैदान में खेल रहे थे बच्चे, तभी गिरी कड़कती हुई बिजली... छात्रों ने भागकर बचाई जान
Basti News | UP News | रविवार सुबह बस्ती के शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के मैदान में बिजली गिरने से भगदड़ मच गई हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। बनकटी विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर बिजली गिरने से इंसुलेटर खराब हो गए जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए इंसुलेटर बदले और शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली।

जागरण संवाददाता, बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कालेज मैदान में सुबह अचानक बिजली गिरी जिससे मैदान में खेल रहे युवक जान बचाकर भागने लगे। संयोग अच्छा रहा कि कोई घायल नहीं हुआ। वहां खेल रहे एक युवक ने इसे मोबाइल में कैद किया।
बानपुर, बस्ती: विद्युत उपकेंद्र बनकटी( देईसांड़) के 33 केवी लाइन पर बिजली गिर गई। जिससे कई इंसुलेटर पंचर हो गए। आपूर्ति बहाल करने में विद्युत कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह 10 बजे ठप हुई बिजली शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
उपकेंद्र को जोड़ने वाली मेन लाइन पर रविवार को बिजली गिर गई, जिससे पगारे नहर के पास और महादेवा में तीन पोल के इंसुलेटर पंचर हो गए। आपूर्ति ठप होते विभागीय लाइनमैन आपूर्ति बहाल करने में जुट गए। संविदा कर्मी बेचन सिंह , विजय कुमार, श्रीकांत , कृष्ण कुमार यादव ने बताया की दोपहर डेढ़ बजे के आसपास सभी पंचर इंसुलेटर बदल देने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
बमुश्किल पांच मिनट ही आपूर्ति चली होगी कि गिदही में 33 केवी लाइन का तार टूटकर गिर गया। सब स्टेशन बनकटी से जुड़े बानपुर फीडर , बनकटी नगर पंचायत फीडर , महादेवा फीडर में 6 घंटे आपूर्ति बाधित रही है। शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी से निजात मिली।
यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में बिजली संकट, लोकल फाल्ट और ब्रेकडाउन की समस्या से उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही निजात
मुंडेरवा, बस्ती: नगरपंचायत मुंडेरवा के बोदवल में रविवार को दोपहर में बिजली गिरने से एक मकान में विद्युत उपकरण जल गए। छज्जा की ईंट टूट गई। तेज आवाज सुन एक महिला घबड़ाकर गिर पड़ी जिससे उसके हाथ में चोट लग गई।
बोदवल गांव में दिन के लगभग एक बजे तेज गरज के साथ रवीन्द्र सिंह के घर पर बिजली गिरी। घर के बाहर बरामदे में साफ-सफाई कर रही रवीन्द्र सिंह के छोटे भाई की पत्नी तेज आवाज सुन बरामदे रखे तख्त पर गिर पड़ी। जिससे उसके हाथ में चोट लग गई।
घर में बिजली का केबल टूट कर गिर गया। इन्वर्टर, बैट्री, टीवी आदि उपकरण जल गए। बरामदे में छज्जे की प्लास्टर भी टूट कर गिर गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।