Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में दर्दनाक हादसा: गन्ने के खेत में आग बुझाते समय किसान की झुलसकर मौत, मचा कोहराम

    Updated: Thu, 08 May 2025 12:46 PM (IST)

    बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के चुइलकाजी गांव में एक दुखद घटना हुई। 58 वर्षीय किसान बाबूराम प्रजापति गन्ने के खेत में लगी आग बुझाने गए थे तभी वह उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस्ती पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

    Hero Image
    चुईलकाजी में मृतक के घर जांच पड़ताल करते थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह। जागरण

     जागरण संवाददाता, बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के चुइलकाजी गांव में किसान की आग से झुलस कर मौत हो गई। किसान 58 वर्षीय बाबूराम प्रजापति बुधवार की रात्रि में करीब 11 बजे अपने गन्ने के खेत में पेड़ी (गन्ने की फसल की कटाई के बाद उसके बीज से होने वाली दूसरी फसल) लगी आग को बुझाने गए थे। अचानक वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह देर रात खेत से वापस घर नहीं लौटे तो घर के लोग उनको खोजने खेत के पास गए तो उनका मृत शव वहां पड़ा मिला। मृतक बाबूराम की पत्नी सम्पता देवी एवं लड़की सोनमती साथ रहतीं हैं। उनका बेटा रामावतार दिल्ली में रहकर तैयारी यूपीएससी की कर रहा है। घटना के वक्त मृतक की पत्नी संपता देवी घर पर नहीं थीं वह अपने मायके गई हुई थी।

    खेत में किसान का जला हुआ शव मिला। जागरण  (सांकेतिक तस्वीर)


    इसे भी पढ़ें- Basti News: पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या, मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

    सीओ कलवारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि दुबौलिया पुलिस ने गुरुवार को शव का पंचायतनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर पहलु पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। अचानक हुई इस घटना को लेकर गांव में मातम छाया हुआ है।

    इसे भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस ने बीच सड़क पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, बोली- उंगली भी उठाई तो... हंगामा देखने वालों की जुटी भीड़

    comedy show banner
    comedy show banner