Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP के इस जिले में बिजली घरों का होगा विस्तार, सुधरेगी आपूर्ति व्यवस्था

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 12:32 PM (IST)

    बस्ती जिले के कलवारी कप्तानगंज और दुबौला बिजलीघरों के नियंत्रण कक्ष का विस्तार होगा। विद्युत वितरण मंडल के चारों खंडों में वर्ष 2025-26 के बिजनेस प्लान में 15.78 करोड़ रुपये के कार्यों की स्वीकृति मिली है। शहर में लटकते तारों को ठीक किया जाएगा खंभे बदले जाएंगे और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ेगी। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि शहर की विद्युत व्यवस्था सुधारी जाएगी।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, बस्ती। जनपद के कलवारी, कप्तानगंज, दुबौला बिजलीघर के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जाएगा। छोटे से कमरे में फीडरों के स्थापित होने से किसी समस्या के आने पर मशीनों को बाहर निकालना मुश्किल होता है। कलवारी उपकेंद्र में पानी भर जाता है। इसके लिए गोरखपुर स्थित सिविल अनुभाग से टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विद्युत वितरण मंडल के चारों खंडों में वर्ष 2025-26 बिजनेस प्लान में 15.78 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति मिली है। इसमें 273 परावर्तकों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। जबकि 44 नये वितरण परावर्तकों की स्थापना की जाएगी।

    इसके साथ ही अन्य विद्युत सुधार संबंधित कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए सबसे पहले शहर में विद्युत सुधार की योजना बनाई गई है। प्रथम चरण में सभी लाइनों पर लटकते तार को सही करने, क्षतिग्रस्त खंभों को बदलने के कार्य किए जाएंगे।

    दूसरे चरण में 11केवी लाइन में टेढ़े व टूटों खंभों को बदलने का कार्य किया जाएगा। तीसरे चरण में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के साथ रख-रखाव के कार्य कराए जाएंगे। चौथे चरण में बिजली घरों की दशा सुधारने के कार्य कराए जाएंगे।

    अधीक्षण अभियंता ने सबसे पहले शहरी विद्युत व्यवस्था को सुधारने की कवायद की है। इसके लिए अनुरक्षण माह के पहले से ही ट्रांसफार्मरों के रखरखाव पर ध्यान दिया जा रहा है। दूसरी तरफ विद्युत विभाग के सिविल अनुभाग ने जनपद के तीन बिजली घरों के नियंत्रण कक्ष के विस्तारीकरण के कार्यों को लेकर टेंडर जारी कर दिया है। लगभग 42 लाख रुपये से तीनों बिजलीघरों के सिविल कार्य कराए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Basti Flood Alert: लाल निशान से 18 CM ऊपर स्थिर हुआ सरयू का जलस्तर, ग्रामीण कटान से परेशान

    विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता रणजीत चौधरी ने बताया कि वर्ष 2025-26 के बिजनेस प्लान में शामिल कार्यों की स्वीकृति मिल गई है। पहले से चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाएगा। साथ ही नए कार्य भी समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण कराये जाएंगे। शहर की विद्युत व्यवस्था सुधारने पर पूरा जोर है। इसके लिए परावर्तकों की क्षमता वृद्धि के साथ अनुरक्षण कार्य कराने की तैयारी है।