Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महि‍ला को बंधक बनाकर सामूह‍िक दुष्‍कर्म, अश्लील वीड‍ियो क‍िया वायरल; एक आरोपी ग‍िरफ्तार

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 07:52 PM (IST)

    थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के घर में उसके ही गांव के तीन युवक घुस गए और उसे जबरन पड़कर पड़ोस के मकान में ले जाकर तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया एक युवक ने दुष्कर्म की वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी।

    Hero Image
    महिला को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, फरीदपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के घर में उसके ही गांव के तीन युवक घुस गए और उसे जबरन पड़कर पड़ोस के मकान में ले जाकर तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया एक युवक ने दुष्कर्म की वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी, जिसकी जानकारी होने पर पीड़ित महिला के पति ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को अपनी हिरासत में लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के पति ने थाना पुलिस को भी तहरीर में बताया है कि 19 वर्ष पूर्व उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी। उसने एक वर्ष बाद बिहार के एक जिले की रहने वाली युवती के साथ निकाह कर लिया था। उसके बच्चे अलग रहकर मजदूरी करते हैं। वह कपड़े की फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है।

    15 जुलाई को वह कपड़े की फेरी करने गया हुआ था। पत्नी घर पर अकेली थी, तभी रात में गांव का ही अर्जुन पुत्र जाकिर, उसका साथी रेहान, साकिब जबरन घर में घुस गए और उसकी पत्नी को जबरन पकड़कर पड़ोस के मकान में ले गए और तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और आरोपी साकिब ने दुष्कर्म की वीडियो बना ली। वीड‍ियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर द‍िया। 

    जब यह वीडियो उसके बेटे ने इंस्टाग्राम पर देखी तो उसने वह वीडियो दिखाई तब वह उपरोक्त आरोपियों के घर शिकायत करने गया तो सभी आरोपी युवक अपने घरों पर नहीं मिले। पीड़ित महिला के पति ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर देकर उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को अपनी हिरासत में लिया है और उससे घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Cyber Fraud: कूलर की शिकायत के ल‍िए किया फोन, खाते से उड़ गए 99 हजार रुपये; महिला के उड़ गए होश