विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: कौन हैं बहोरन लाल मौर्य, जिन्हें भाजपा ने घाेषित किया है MLC प्रत्याशी; एक बार रह चुके हैं मंत्री

Published: Tue, 02 Jul 2024 08:29 AM (IST)

Former minister Bahoran Lal Maurya उत्तर प्रदेश विधान परिषद उप चुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य ...और पढ़ें

Bareilly News: बहोरन लाल मौर्य जिन्हें एमएलसी प्रत्याशी बनाया है।
Bareilly News: बहोरन लाल मौर्य जिन्हें एमएलसी प्रत्याशी बनाया है।

HighLights

  1. भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं
  2. 12 जुलाई को उप चुनाव के लिए होगा मतदान, उसी दिन मतगणना

जागरण संवाददाता, बरेली। भाजपा ने विधान परिषद के उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य को प्रत्याशी बनाया है। सपा से एमएलसी रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

लोकसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही उन्होंने 20 फरवरी को एमएलसी पद से भी त्यागपत्र दे दिया।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद उप चुनाव के लिए 12 जुलाई को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होना है। उसी दिन शाम को पांच बजे वोटों की गिनती होगी।

भाजपा से दो बार के हैं विधायक

  • उप चुनाव के लिए भाजपा ने भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे बहोरन लाल मौर्य को प्रत्याशी बनाया है।
  • बहोरन लाल मौर्य पहले वर्ष 1996 से 2002 तक और फिर 2017 से 2022 तक भोजीपुरा से विधायक रहे।
  • वह वर्ष 1997 में राजस्व राज्य मंत्री बनाए गए।
  • वर्ष 2022 में भी वह भाजपा के भोजीपुरा से प्रत्याशी बनाए गए।
  • मूलरूप से दातागंज (बदायूं) के गांव फिरोजपुर निवासी बहोरन लाल मौर्य लंबे समय से प्रेमनगर स्थित टीबरी नाथ बीडीए कालोनी में रहते हैं।

ये भी पढ़ेंः Agra News: एडीए सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन का बड़ा एक्शन, इंजीनियरों के कार्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर बदलाव

ये भी पढ़ेंः Bihar Weather Today: बिहार के इन जिलों में 72 घंटे के अंदर भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

बहोरन लाल मौर्य का कहना है कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का काम किया जाएगा।