यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Agra News: एडीए सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन का बड़ा एक्शन, इंजीनियरों के कार्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर बदलाव
Agra Development Authority Update News आगरा विकास प्राधिकरण बोर्ड की 11 जून को हुई 143वीं बोर्ड बैठक में मंडलायुक्त रितु ...और पढ़ें

HighLights
- मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के अंसतोष के बाद एक्शन में आ सचिव
- प्रवर्तन दल की ढीली कार्रवाई के बाद हुआ बड़ा बदलाव
जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) में प्रवर्तन व अभियंत्रण खंड के इंजीनियरों के कार्य क्षेत्र में व्यापक बदलाव किया गया है। पहली बार सहायक अभियंता के साथ दूसरे सहायक अभियंता को लिंक किया गया है। सुपरवाइजर भी बदल दिए गए हैं।
इनके कार्य क्षेत्र में बदलाव
प्रवर्तन अनुभाग में ताजगंज वार्ड में एई मो. हारुन के साथ जेई मनोज राठौर व डीएस बंसला, शाहगंज वार्ड में एई आदर्श जैन व जेई राजीव कुमार, रकाबगंज व लोहामंडी वार्ड में एई सतीश कुमार, रकाबगंज में जेई केपी सिंह, लोहामंडी में जेई एसके सोलंकी को तैनाती मिली है।
कोतवाली व छत्ता वार्ड में एई मीनाक्षी सिंह, कोतवाली में जेई एसके सोलंकी, छत्ता में जेई पंकज शुक्ला को तैनात किया है। हरीपर्वत वार्ड एक व दो में एई नीरज कुमार, हरीपर्वत एक में जेई केपी सिंह, हरीपर्वत दो व तीन में जेई राजकपूर रहेंगे। हरीपर्वत वार्ड तीन में एई मो. हारुन की तैनाती हुई है।
यहां मिली इन्हें तैनाती
अभियंत्रण अनुभाग के खंड एक में एई नीरज कुमार व जेई राजीव गोयल, खंड दो में एई आदर्श जैन व जेई इमरान हबीब अंसारी, खंड तीन में एई नीरज कुमार व जेई एसके सोलंकी, खंड चार में एई मो. हारुन व जेई राजकपूर, खंड पांच में एई नीरज कुमार व जेई राजकपूर और इनर रिंग रोड का काम एई आदर्श जैन व जेई डीएस बंसला और अनुरक्षण का काम एई सतीश व जेई राजीव गोविल देखेंगे।
ये भी पढ़ेंः Veggie Price Hike: तो अभी और बिगड़ेगा आम आदमी की रसोई का बजट...मानसून में सब्जियों पर महंगाई का ये है कारण
ये भी पढ़ेंः मथुरा पानी की टंकी गिरने से हादसा; दो मौतों के बाद एक्शन मोड़ में सरकार, अब नगर विकास मंत्री ने की बड़ी कार्रवाई
अनिल बने आरटीओ प्रवर्तन
अनिल कुमार सिंह को आरटीओ प्रवर्तन आगरा बनाया गया है। अभी तक उदयवीर सिंह पर अतिरिक्त चार्ज था। इसके पहले वे बनारस में इसी पद पर तैनात थे। लगभग एक साल पहले वे यहां पर बतौर एआरटीओ प्रशासन पांच साल तक तैनात रहे हैं। तीन या फिर चार जुलाई को वे चार्ज संभालेंगे।
