विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मथुरा पानी की टंकी गिरने से हादसा; दो मौतों के बाद एक्शन मोड में सरकार, अब नगर विकास मंत्री ने की बड़ी कार्रवाई

Published: Tue, 02 Jul 2024 07:35 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2024 09:02 AM (IST)

Mathura Water Tank Collapse Update News कृष्ण विहार कालोनी में मामूली वर्षा में धराशाई हुई पानी की टंकी के निर्माण ...और पढ़ें

बीएसए इंजीनियरिंग कालेज मार्ग स्थित कृष्ण विहार में पानी की टंकी गिरने के बाद मौजूद लोग l जागरण (फाइल)
बीएसए इंजीनियरिंग कालेज मार्ग स्थित कृष्ण विहार में पानी की टंकी गिरने के बाद मौजूद लोग l जागरण (फाइल)

HighLights

  1. मथुरा में ठेकेदारों पर मुकदमा एई और तीन जेई निलंबित
  2. तीन अधिशासी अभियंता और एई पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए एमडी को दिया गया आदेश

जागरण संवाददाता, मथुरा। कृष्ण विहार कालोनी में वर्षा के दौरान ढाई लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी ढहने से दो की मृत्यु के मामले में सरकार भी एक्शन मोड में आ गई। सीएम योगी आिदत्य नाथ और नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने एक सहायक अभियंता (एई), तीन अवर अभियंता (जेई) को निलंबित कर दिया है।

तीन अधिशासी अभियंता और एक एई पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता ने आगरा की एसएम कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार, उनके पार्टनर और अन्य अज्ञात के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है।

बीएसए कालेज रोड स्थित कालोनी में रविवार शाम 5.30 बजे पानी की टंकी ढह गई थी। घटना में सरिता व सुंदरी की मृत्यु हो गई थी, जबकि 14 लोग घायल हुए थे। सोमवार को पूरे दिन मलबा सफाई का काम चलता रहा।

निलंबित किए ये जिम्मेदार

रविवार देर रात जल निगम के अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव ने तीन ठेकेदार फर्म मैसर्स एसएम कंस्ट्रक्शन 109 अदन बाग एक्टेंशन दयालबाग आगरा (51 प्रतिशत भागेदारी), मैसर्स बनवारी 230-महर्षिपुरम आगरा (39 प्रतिशत भागेदारी) व मैसर्स त्रिलोक सिंह रावत, अल्मोड़ा (भागेदारी 10%) के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। वहीं, योजना पर तैनात एई ललित मोहन, जेई शोभित, वीरेंद्र पाल व रविन्द्र प्रताप सिंह को निलंबित किया गया।

संबंधित खबरेंः मथुरा पानी की टंकी हादसा; 25 साल की लाइफ, तीन वर्ष में गिर गई, पहले गिरा 'भ्रष्टाचार का पिलर' फिर ढहा पूरा ढांचा...

मथुरा में दर्दनाक हादसा: हल्की बारिश में ही ताश के पत्तों का तरह ढह गई पानी की टंकी, दो की मौत व 11 गंभीर

मथुरा पानी की टंकी गिरने से हादसा; डीएम ने उठाया ऐसा कदम कि अब सात दिन में दोषियों का लगेगा पता, इन अफसरों को दी जिम्मेदारी

संयुक्त प्रबंध निदेशक (प्रशासन) ज्ञानेंद्र सिंह ने पत्र जारी कर कहा है कि अधिशासी अभियंता महराज सिंह, कुमकुम गंगवार, दयानंद शर्मा व तत्कालीन एई रामप्रकाश के विरुद्ध प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने गठित की है जांच समिति

डीएम शैलेंद्र सिंह ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है। समिति में एडीएम (न्यायिक) सुरेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, नगरीय निर्माण मंडल, जल निगम आगरा रमेशचंद, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) अजय कुमार और अधिशासी अभियंता (निर्माण) नगर निगम एसपी मिश्रा शामिल हैं। समिति कारणों की जांच करते हुए दोषी अधिकारियों के नाम सहित सुस्पष्ट आख्या उपलब्ध कराएगी। 

मृतकों के स्वजनों को मिलेंगे चार-चार लाख रुपये

कृष्ण विहार कालोनी में टंकी गिरने के हादसे में मृत हुई दो महिलाओं के स्वजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हादसे में घायलों का उपचार निश्शुल्क कराया जा रहा है। इसके अलावा अन्य सहायता के बारे में डीएम ने कहा कि टंकी के आसपास जिन मकानों को मलबे और पानी से क्षति हुई है, उनका आकलन राजस्व विभाग और नगर निगम की टीमें कर रही हैं। नुकसान का आकलन होने के बाद इनको आर्थिक सहायता दिलायी जाएगी।