Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat Sleeper Coach: बरेली रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, अधिकारियों ने जंक्शन का किया निरीक्षण

    Vande Bharat Sleeper Coach रेलवे की वंदे भारत ऐसी ट्रेन है जिसमें हवाई जहाज की तरह ही सुविधाएं दी गई हैं। अभी 34 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन देश में हो रहा है। इन ट्रेनों से अधिकांश राज्यों की राजधानी को जोड़ा जा चुका है। अब बरेली रूट समेत अन्य जरूरी रूटों पर वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा सकता है।

    By Peeyush DubeyEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Sun, 08 Oct 2023 05:37 PM (IST)
    Hero Image
    बरेली रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, अधिकारियों ने जंक्शन का किया निरीक्षण

    जागरण संवाददाता, बरेली। रेलवे की वंदे भारत ऐसी ट्रेन है, जिसमें हवाई जहाज की तरह ही सुविधाएं दी गई हैं। अभी 34 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन देश में हो रहा है। इन ट्रेनों से अधिकांश राज्यों की राजधानी को जोड़ा जा चुका है। अब बरेली रूट समेत अन्य जरूरी रूटों पर वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा सकता है। अब चलने वालीं नई ट्रेनों में अधिकांश वंदे भारत ही होंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिसंबर के अंत तक वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर कोच की रैक भी आ जाएगी। वंदे मेट्रो संचालित करने की तैयारी भी चल रही है। यह जानकारी उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने बरेली जंक्शन का निरीक्षण करने के बाद दी।

    इसे भी पढ़ें: द‍िव्‍य रामलला की भव्‍य प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में धार्मिक समिति का गठन

    महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे ट्रैकों की स्पीड बढ़ाने से पहले रेलवे ट्रैक के दोनों ओर फेंसिंग कराना होगा, अन्यथा हादसे होने से दिक्कत होगी। मानव रहित रेलवे क्रासिंग बंद की जा चुकी हैं। अब उत्तर रेलवे शेष रेलवे क्रासिंग में से प्रतिवर्ष 150 बंद कर उनकी जगह ओवरब्रिज या अंडरपास बना रहा हैं। रेलवे अब टिकटिंग की व्यवस्था में भी बदलाव कर रहा है। अब नई टिकट खिड़कियां खोलने से ज्यादा ध्यान आनलाइन टिकटों की बिक्री पर है।

    तकनीकी में बदलाव होने से उसी के अनुरूप रेलवे यात्रियों को सुविधाएं दे रहा है। मुरादाबाद रेल मंडल में वाटर एटीएम लगाने की तैयारी है। बरेली जंक्शन के रि-डेवलपमेंट की तैयारी है, लेकिन अभी इस बारे में स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता है। स्थानीय अधिकारियों को रेलवे जंक्शन पर खानाबदोश लोगों को न घूमने के निर्देश दिए।

    मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह के साथ पहुंचे महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने बरेली जंक्शन पर उतरते ही सबसे पहले पावर केबिन में रिले रूम का निरीक्षण किया। खराब पड़ी वाटर क्रशिंग मशीन के बारे में पूछा। एक स्टेशन एक उत्पाद के काउंटर पर भी पूछताछ की।

    रिले रूम के साथ यार्ड में सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने रामपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। फिर रामपुर से रोजा स्टेशन पर पहुंचकर रोजा लोको शेड और गार्ड लाबी में कर्मचारियों से उनके कार्य से संबंधित पूछताछ की।

    इसे भी पढ़ें: किसानों के हित में योगी सरकार का बड़ा फैसला, आलू बीज की विक्रय दरें की निर्धारित; ये रहें नए रेट

    शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने के बाद बरेली जंक्शन पर दोपहर दो बजे पहुंचे, जहां निरीक्षण के बाद चंदौसी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, स्टेशन यार्ड, स्टेशन मास्टर रूम, एफओबी का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सुधीर कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय पारितोष गौतम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता सचिन आदि मौजूद रहे।