Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बरेली में लांच किया दैनिक जागरण का लोकल एप, अब एक क्लिक पर पढि़ए शहर की सभी खबरें

    By Vivek BajpaiEdited By:
    Updated: Sat, 21 Nov 2020 07:26 AM (IST)

    अब आपको अपने शहर बरेली की खबरें पढऩे के लिए इधर-उधर सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ एक क्लिक पर शहर की सारी खबरें आपके सामने होंगी। दैनिक जागरण ने इसके लिए लोकल एप लांच किया है।

    दैनिक जागरण के लोकल एप लिंक की लांचिंग करते केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार (बीच में) । जागरण

    बरेली, जेएनएन: शहर की ताजा खबरों से लगातार अपडेट रहने के लिए अब जागरण लोकल एप शुरू किया गया है। आप अपने मोबाइल फोन पर एक क्लिक कर खबरें पढ़ सकते हैं। शुक्रवार को दैनिक जागरण कार्यालय में श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने इसका शुभारंभ किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     इस दौरान केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि दैनिक जागरण हमें देश-विदेश और अपने शहर की खबरों से जोड़े रहता है। जागरण की वेबसाइट पर देश-दुनिया की खबरें मिलती ही हैं लेकिन, अपने पाठकों की सुविधा के लिए अब जागरण लोकल एप के जरिये अपने शहर की खबरें भी मोबाइल फोन पर मिल जाएंगी। स्थानीय खबरों का चयन बेहद सरल हो गया है। इस मौके पर दैनिक जागरण बरेली के महाप्रबंधक मुदित चतुर्वेदी, समाचार संपादक अवधेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

    इस तरह डाउनलोड कर सकते हैं एप

    जागरण लोकल एप को मोबाइल फोन में डाउनलोड करने के लिए किसी भी इंटरनेट ब्राउजर ग्रूगल क्रोम आदि को ओपन करना होगा। इसके बाद सर्च वाले स्थान पर जागरण लोकल डॉट कॉम टाइम करें। इस पर ओके क्लिक करेंगे तो मोबाइल नंबर देना होगा। जिसके बाद वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। इसे डालने के बाद सब्मिट करते ही आपके मोबाइल की स्क्रीन पर लोकल शहर सर्च करने का ऑप्शन आएगा। इसमें बरेली भरकर क्लिक करते ही शहर की खबरें स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगी। एड टू होम स्क्रीन ऑप्शन का इस्तेमाल कर लें ताकि एप आपकी स्क्रीन पर हमेशा दिखाई देती रही। इसके बाद जब भी आप चाहेंगे, इस एप पर क्लिक कर अपने शहर की खबरें पढ़ सकेंगे।