Bareilly Weather Update: बरेली में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी
Bareilly Weather Update बरेली में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। भीषण गर्मी के बीच बारिश से लोगों को राहत मिली है। वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मौसम विभाग का शनिवार को वर्षा का अनुमान सही साबित हुआ। सुबह से ही काले घने बादलों और हवाओं की साथ जिले में करीब 10 एमएम तक वर्षा हुई।

बरेली, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश में मौसम की आंख-मिचौली देखने को मिल रही है। कहीं मूसलाधार वर्षा तो कहीं बादल और उमस। बरेली में रविवार की सुबह बादल छाए रहे। रविवार को भी 35 एमएम वर्षा के आसार जताए जा रहे हैं।
बरेली में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। भीषण गर्मी के बीच बारिश से लोगों को राहत मिली है। वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मौसम विभाग का शनिवार को वर्षा का अनुमान सही साबित हुआ। सुबह से ही काले घने बादलों और हवाओं की साथ जिले में करीब 10 एमएम तक वर्षा हुई। रविवार को भी 35 एमएम वर्षा के आसार जताए जा रहे हैं। वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिली। भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल था।
चमक और गरज के साथ होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि प्री मानसून की यह वर्षा बरेली समेत आस-पास के जिलों में भी हुई। रविवार और सोमवार को भी तेज चमक और गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। बरेली के कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी आशंका है, इसलिए अलर्ट भी जारी किया है। लोगों को मौसम का मिजाज देखकर ही बाहर निकलना होगा। डा. आरके सिंह बताते हैं कि रविवार को वर्षा के साथ 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती हैं।
बारिश से लोगों को मिली राहत
शनिवार सुबह ही काले घने बादल छा गए थे। दोपहर करीब 11:30 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और कुछ ही देर में तेज वर्षा होने लगी। देखते दोपहर में करीब एक घंटे तक हुई हल्की वर्षा 10 एमएम तक हुई। इसके बाद पूरे दिन काले घने बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलती रहीं। हालांकि, शाम तक वर्षा नहीं हुई।
शनिवार को शहर में वर्षा भी अलग टुकड़ों में हुई। कहीं वर्षा शुरू हुई तो कहीं लोग पसीने से तरबतर थे। शहर कुछ हिस्सों में सिर्फ बूंदाबांदी होकर ही बंद हो गई। हालांकि, तापमान गिरने से लोगों को गर्मी का एहसास कम हुआ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।